टिम पेन होंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के नए कप्तान, कभी खेल छोड़ करना चाहते थे नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिम पेन को अगले महीने होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। पूरी उम्मीद थी कि नवनियुक्त ऑस्ट्रेलिया कोच जस्टिन लैंगर कोच के रूप में अपने पहले प्रमुख फैसले में पेन को कप्तानी सौंपेंगे, हुआ भी यही। गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बाद इसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नए युग की शुरुआत कहना गलत नहीं होगा। याद हो कि स्टीव स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड़ के मामले में 12 महीने का प्रतिबंध लगने के बाद इस 33 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज को पहले ही ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया जा चुका है।
दक्षिण अफ्रीका के बेहद खराब दौरे के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में पहली बार मैदान पर उतरेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी-20 सीरीज के लिए भी अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टी-20 टीम की कप्तानी आरोन फिंच को सौंपी गई है। एलेक्स केरी उनके साथ उप कप्तान होंगे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की चयनसमिति के अध्यक्ष ट्रेवर हॉन्स ने कहा कि सीए को इंग्लैंड में 15 सदस्यीय टीम की अगुवाई करने के लिये पेन की क्षमता पर पूरा विश्वास है। एरोन फिंच टीम के उपकप्तान होंगे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को भले ही पिछले कुछ दिनों में बुरे दौर से गुजरना पड़ा लेकिन पेन तेजी से तेजी से उभरे हैं. उन्होंने कई वर्षों तक बाहर रहने के बाद पिछले साल नवंबर में ही वापसी की थी। जब वह टीम से बाहर थे तो एक समय संन्यास लेने के बारे में भी सोच रहे थे।
यहां देखिए AUS की वनडे और टी-20 टीम
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम :
टिम पेन (कप्तान), आरोन फिंच (उप कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स केरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, जाई रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टॉय
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम :
आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी (उप कप्तान), एश्टन अगर, ट्रेविस हेड, निक मैडिनसन, ग्लेन मैक्सवेल, जाई रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्विपसन, एंड्रयू टॉय, जैक वाइल्डरमथ
मिल चुका था नाैकरी का आैफर
टिम पेन का क्रिकेट करियर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जब करियर में कोई सफलता हाथ नहीं लग रही थी तो तो उन्होंने क्रिकेट के सामान बनाने वाली कंपनी कूकाबूरा की नौकरी की पेशकश भी स्वीकार कर ली थी। इसके लिए वो मेलबर्न शिफ्ट भी हो गए थे। 2016 में टिम पेन को तस्मानिया की टीम से बाहर किया गया, तो वो हनीमून पर चले गए थे।
2017 में जब वह क्रिकेट छोड़ने का मन बना चुके थे, तब उनकी पहली संतान उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम ‘मिला’ है। हालांकि बाद में जब तस्मानिया की टीम पर मुश्किलें आईं तो अधिकारियों ने कोच डैन मार्श को बर्खास्त कर पेन को फिर से वापस बुला लिया और दो साल का एक्सटेंशन भी दिया।