फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: छह गेंद में छह छक्के लगाने वाले तीन बल्लेबाज, सूची में पोलार्ड ने भी मारी एंट्री

Thu, 04 Mar 2021 11:40 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 04 Mar 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
Three times when a batsman smashes six sixes in an over of international cricket
गिब्स, युवराज और पोलार्ड - फोटो : Social Media

श्रीलंका क्रिकेट टीम इस वक्त कैरेबियाई दौरे पर है। यहां दोनों के बीच बुधवार को सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला खेला गया। मैच हालांकि हाई स्कोरिंग नहीं रहा लेकिन इसमें क्रिकेट का दो बड़े रिकॉर्ड एक साथ देखने को मिले। दिलचस्प यह भी कि दोनों रिकॉर्ड से श्रीलंका के स्पिनर अकिला धनंजय जुड़ गए। 



धनंजय ने पहले ली हैट्रिक फिर अगले ही ओवर में पोलार्ड ने छह गेंदों में छह छक्के जड़ दिए

धनंजय ने पहले तो एविन लुईस, क्रिस गेल और निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को लगातार तीन गेंदों में आउट कर अपनी पहली टी-20 हैट्रिक ली और खास उपलब्धि हासिल की। लेकिन अगले ही ओवर में उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया, जब वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने उनकी छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए। इसी के साथ जहां धनंजय के नाम दो रिकॉर्ड दर्ज हुए तो वहीं पोलार्ड भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन खास मौकों पर जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगे।

Three times when a batsman smashes six sixes in an over of international cricket
हर्शेल गिब्स

हर्शल गिब्स:
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे पहले छह गेंदों में छह छक्के जड़ने का कारनामा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने किया था। गिब्स ने मार्च 2007 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी। वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप के एक मैच में सलामी बल्लेबाज गिब्स ने नीदरलैंड्स के लेग स्पिनर डॉन वैन बंगी को निशाना बनाया था। गिब्स ने 30वें ओवर में ताबड़तोड़ छह छक्के लगाए और ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। इस मैच में उन्होंने 40 गेंदों में 72 रन बनाए थे। 
 

Three times when a batsman smashes six sixes in an over of international cricket
युवराज सिंह - फोटो : social Media

युवराज सिंह:
भारत के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने यह कमाल टी-20 क्रिकेट में किया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साल 2007 में ही सितंबर के महीने में आक्रामक बल्लेबाजी की थी। टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में युवराज की एंड्रयू फ्लिंटॉफ से कुछ बहस हुई और उसके बाद अगले ओवर में उन्होंने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की धुनाई कर दी। युवराज ने मैदान के चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे शॉट खेले और देखते-देखते एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए। इसी के साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह गेंदों में छह छक्के लगाने वाले दूसरे और टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। युवराज ने इस दौरान महज 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जो आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Three times when a batsman smashes six sixes in an over of international cricket
कीरोन पोलार्ड - फोटो : twitter

कीरोन पोलार्ड:
वेस्टइंडीज के मौजूदा कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने करीब 14 साल बाद युवराज और गिब्स के कारनामे को दोहरा दिया। पोलार्ड ने एंटिगा में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में पोलार्ड ने वेस्टइंडीज की पारी के छठे और अकिला धनंजय के तीसरे ओवर में आक्रामक रूप अपनाया। उन्होंने चार गेंदें खेलने के बाद अपने हाथ खोले और पहला छक्का लॉन्ग ऑन के ऊपर से लगाया। इसके बाद वे यहीं नहीं रूके और एक के बाद एक छह छक्के जड़ दिए। इसी के साथ वे टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दूसरे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए। पोलार्ड ने आउट होने से पहले 11 गेंदों में 38 रन बनाए। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed