फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West indies vs Sri lanka Kieron Pollard hits 6 sixes in an over, Akila Dananjaya takes hattrick

धनंजय ने पहले ली हैट्रिक फिर अगले ही ओवर में पोलार्ड ने छह गेंदों में छह छक्के जड़ दिए

Thu, 04 Mar 2021 11:49 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 04 Mar 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
West indies vs Sri lanka Kieron Pollard hits 6 sixes in an over, Akila Dananjaya takes hattrick
अकीला धनंजय - फोटो : सोशल मीडिया

यूं ही नहीं कहा जाता कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। 22 गज की पट्टी पर खेले जाने वाला यह खेल हर ओवर, हर गेंद पलटता है। एंटीगा में बुधवार रात भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां श्रीलंका और वेस्टइंडीज पहले टी-20 में आमने-सामने थे। पहले एक गेंदबाज ने लगातार तीन गेंद में तीन विकेट चटकाए तो अगले ही ओवर में उसे किसी दूसरे बल्लेबाज ने छह गेंदों में छह छक्के लगा दिए।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दो खिलाड़ी थे, श्रीलंका के स्पिनर धनंजय अकीला और कैरेबियाई कप्तान कीरोन पोलार्ड। तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने महज 131 रन बनाए। आक्रामक खिलाड़ियों से सजी कैरेबियाई टीम के लिए एक वक्त यह लक्ष्य बेहद आसान लग रहा था, लेकिन तभी पारी के चौथे ओवर में मिस्ट्री स्पिनर धनंजय अकीला ने हैट्रिक ले ली।

 


धनंजय ने एविन लुईस, क्रिस गेल और निकोलस पूरन को तीन गेंदों पर आउट कर हैट्रिक पूरी की। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए पोलार्ड ने मैच का रुख बदलकर रख दिया। छठे ओवर में उन्होंने छह गेंदों में छह छक्के लगाए। पोलार्ड ने 11 गेंदों में शानदार 38 रन की पारी खेली। वह युवराज सिंह के बाद टी-20 इंटरनेशनल में यह कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। हर्शल गिब्स भी एकदिवसीय विश्व कप में यह कमाल कर चुके हैं।

 


वेस्टइंडीज ने 13.1 ओवर में छह विकेट पर 134 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। ओवर में 6 छक्के जड़ने के बाद पोलार्ड ने कहा, 'तीन छक्के मारने के बाद संभव लग रहा था कि मैं छह छक्के भी मार सकता हूं। मैं बस खुद को ऐसा करने के लिए बैक कर रहा था। मैंने हैट्रिक नहीं देखा, सिर्फ सुना था, लेकिन क्रीज पर आकर मैंने वही किया जिसकी टीम को जरूरत थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed