{"_id":"603f82d0cec2d66cbe2a994c","slug":"maruti-suzuki-swift-best-selling-car-maruti-suzuki-swift-sales-figures-maruti-suzuki-swift-car-sales-new-maruti-suzuki-swift-facelift-2021-price-in-india-maruti-suzuki-swift-new-model-2021-launch-date-in-india-maruti-suzuki-swift-facelift-2021-specif","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki Swift का जादू बरकरार, फरवरी 2021 में फिर बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, आखिर इसे क्या खास बनाता है","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki Swift का जादू बरकरार, फरवरी 2021 में फिर बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, आखिर इसे क्या खास बनाता है
Thu, 04 Mar 2021 10:27 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) का लोकप्रिय मॉडल Swift (स्विफ्ट) हैचबैक एक बार फिर से फरवरी 2021 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। कंपनी ने फरवरी में मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार की 20,264 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल फरवरी में कंपनी स्विफ्ट की 18,696 यूनिट्स की बिक्री कर पाई थी। इस तरह स्विफ्ट हैचबैक कार की बिक्री में आठ फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। भारत में स्विफ्ट की लॉन्चिंग के 15 सालों में कंपनी ने इस कार की 23 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ वर्षों में स्विफ्ट हैचबैक में तीन-जेनरेशन के अपग्रेड हुए हैं। इनमें से हर जेनरेशन मॉडल को मशहूर इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) पुरस्कार से नवाजा गया है।
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : For Reference Only
मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार Baleno (बलेनो) 20,070 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 16,085 यूनिट्स की बिक्री की थी, जिससे इसकी बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं तीसरे नंबर पर रही कंपनी की पॉपुलर हैचबैक कार Wagon R (वैगन आर) फरवरी 2020 में 18,235-यूनिट की बिक्री की तुलना में इस साल फरवरी में 18,728-यूनिट की बिक्री के साथ इसकी बिक्री में तीन फीसदी की वृद्धि देखी गई है।
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
हाल ही में लॉन्च हुई नई स्विफ्ट
कंपनी ने फरवरी के आखिरी सप्ताह में 2021 स्विफ्ट को नए कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड के साथ पेश किया है। इसके साथ ही इसमें पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है। नई स्विफ्ट 2021 में आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ अगले नेक्स्ट-जेनरेशन के-सीरीज 1.2-लीटर डुअल जेट डुअल वीवीटी इंजन दिया गया है। यह इंजन 6000 rpm पर अधिकतम 66 KW पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।

बेहतर माइलेज
मारुति के अनुसार, यह इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 23.20 किलोमीटर प्रति लीटर के साथ अपने क्लास में सबसे ज्यादा माइलेज देता है। वहीं एजीएस ट्रांसमिशन के साथ इस इंजन से 23.76 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।

Maruti Suzuki Swift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
नई डिजाइन
2021 मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल दिया गया। इसके साथ ही इसमें क्रोम स्ट्रिप, कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा हैचबैक में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रियर व्यू कैमरा और ऑटोमैटिक हेडलैंप जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।