फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Duleep Trophy Final Live: ईशान की नजर दोहरे शतक पर, कुशाग्र सेंचुरी के करीब; ईस्ट जोन चार विकेट पर 430 के पार

Mon, 07 Sep 2026 10:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Sep 2026 10:47 AM IST
खास बातें

East Zone vs South Zone, Final, Duleep Trophy 2026 Live Score: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेला जा रहा है। ईस्ट जोन की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। आज मुकाबले का दूसरा दिन है।
 

विज्ञापन
East Zone vs South Zone Final Live Score, Duleep Trophy 2026 Final Match Live Updates Ishan Kishan, Kushagra
ईशान किशन - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:46 AM, 07-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live Score: दूसरे दिन का खेल जारी

दूसरे दिन ईस्ट जोन ने चार विकेट पर 385 से आगे खेलना शुरू किया और फिलहाल टीम ने चार विकेट पर 439 रन बना लिए हैं। फिलहाल कुमार कुशाग्र 85 रन और ईशान किशन 141 रन बनाकर क्रीज पर हैं। किशन की नजर दोहरा शतक लगाने पर और ईस्ट जोन को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने पर होगी। 
10:44 AM, 07-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live Score: पहले दिन का खेल

दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 385 रन बनाए थे। कप्तान ईशान किशन 135 गेंद में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 111 रन और कुमार कुशाग्र 75 गेंद में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी हुई थी। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन टीम को अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े थे। इस साझेदारी को चामा मिलिंद ने तोड़ा। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन भेजा। वैभव ने 37 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। वहीं, ईश्वरन ने अर्धशतक लगाया और वह 86 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर रन आउट हुए।

सुदीप कुमार कुछ खास नहीं कर सके और छह रन बनाकर त्रिपुराणा विजय का शिकार बने। शिखर मोहन ने फिर कप्तान ईशान के साथ 94 रन की साझेदारी निभाई। शिखर 120 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 85 रन बनाकर मिलिंद की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद ईशान और कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी की और कोई विकेट नहीं गिरने दिया।
विज्ञापन
10:40 AM, 07-Sep-2026

Duleep Trophy Final Live: ईशान की नजर दोहरे शतक पर, कुशाग्र सेंचुरी के करीब; ईस्ट जोन चार विकेट पर 430 के पार

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेला जा रहा है। ईस्ट जोन की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। आज मुकाबले का दूसरा दिन है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed