फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Three T20 WC regional qualifiers postponed due to corona virus announced ICC

क्रिकेट में कोरोना: पुरुष 2022 टी-20 विश्व कप के तीन क्वालीफायर टले, ICC का फैसला

Thu, 18 Mar 2021 02:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 18 Mar 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
Three T20 WC regional qualifiers postponed due to corona virus announced ICC
ICC - फोटो : ICC

ऑस्ट्रेलिया में 2022 पुरूष टी-20 विश्व कप के लिए अफ्रीका और एशिया में तीन क्वालीफायर कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। दुनियाभर में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


एशिया ए क्वालीफायर का आयोजन तीन से नौ अप्रैल को होना था, जिसमें बहरीन, कुवैत, मालदीव, कतर और सऊदी अरब को खेलना था लेकिन अब ये कुवैत में 23 से 29 अकतूबर तक खेले जाएंगे। यह फैसला कई प्रतिभागी देशों द्वारा लगाए गई नई पाबंदियों के कारण लिया गया है, जिन्होंने कोविड-19 के नए वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए खेल गतिविधियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


दौरा करने वाली टीमों को अपने संबंधित देशों में लौटने के लिए पृथकवास की जरूरत भी एक अन्य कारण रही। पुरुष टी-20 विश्व कप उप क्षेत्रीय अफ्रीका ए और बी क्वालीफायर दक्षिण अफ्रीका में इस साल अप्रैल में होने थे, जिन्हें अब 25 से 31 अक्तूबर को कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed