फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   this is 5 memorable moments for team india against australia in odi series

इन 5 वजहों से नहीं भूल पाएंगे कंगारुओं के खिलाफ ये सीरीज 

Tue, 03 Oct 2017 09:38 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 03 Oct 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
this is 5 memorable moments for team india against australia in odi series
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा भारी रहा। ऑस्ट्रेलिया की टीम अपेक्षाकृत कमजोर रही। उनकी गेंदबाजी में पैनापन नजर नहीं आया। तेज गेंदबाज पैट कमिंस पूरी सीरीज में फीके रहे। फिरकी गेंदबाज एडम जंपा और एश्टन अगर भी घातक नहीं रहे। कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्ला भी खामोश रहा। पूरी सीरीज में कंगारू टीम का मध्यमक्रम पूरी तरह लड़खड़ाता रहा। डेथ ओवरों में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की गेंदों का उनके पास कोई जवाब नहीं था। वहीं टीम इंडिया की बैटिंग और बॉलिंग दोनों बेहतर रही। गेंदबाज कंगारू बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं ‌‌दिए वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने आसानी से कंगारू गेंदबाजों के खिलाफ रन बटोरे। पूरी सीरीज के ये पांच यादगार पहलू रहे।
विज्ञापन

रहाणे के चार लगातार अर्धशतक 

this is 5 memorable moments for team india against australia in odi series
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN

शिखर ध्वन की गैर मौजूदगी में ओपनिंग करने उतरे रहाणे का बल्ला सीरीज के पहले मैच में चेन्नई में नहीं चला। वहां वह महज 5 रन ही बना सके। बाकी सभी मैचों में रहाणे ने लगातार चार अर्धशतक लगाए। उन्होंने कोलकाता में 55, इंदौर में 70, बेंगलुरू में 53 ओर नागपुर में 61 रनों की शानदार पारी खेली। 49 की औसत से पूरी सीरीज में 244 रन बनाए। तीसरे, चौथे और पांचवें वन डे में रोहित शर्मा के साथ रहाणे ने शतकीय साझेदारी भी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने धोनी की बराबरी की 

this is 5 memorable moments for team india against australia in odi series
कोहली और धोनी - फोटो : ndtv
सीरीज में विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में लगातार 9 मैच जीतकर एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट से पहले एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 9 मैच जीते थे। बेंगलुरू में हारने की वजह से विराट धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। अगर वह यहां जीत जाते तो लगातार दस मैचों में जीत का रिकॉर्ड बना लेते। 
विज्ञापन

रोहित ने बल्लेबाजी में बनाए कीर्तिमान

this is 5 memorable moments for team india against australia in odi series
रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
रोहित ने सीरीज में अपने वन डे कैरियर के 6000 रन पूरे किए। भारत में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उनके नाम 43 मैच की 42 पारियों में 55.55 की औसत से 2 हजार रन हो गए हैं। इस दौरान रोहित ने 11 अर्धशतक और 4 शतक भी  जड़े हैं। जिनमें दो दोहरे शतक भी हैं। रोहित से पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम दर्ज था। सौरव ने भारतीय सरजमीं पर 2 हजार रन 45 पारियों में पूरे किए थे वहीं विराट कोहली ने 46 पारियों में ये कारनामा किया था। रोहित ने अंतिम मैच में शतक लगाया। अब उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 शतक हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने कंगारुओं के खिलाफ सर्वाधिक 9 शतक लगाए हैं।   

वार्नर ने अपने 100 वें मैच में शतक लगाया 

this is 5 memorable moments for team india against australia in odi series
डेविड वॉर्नर
कंगारू ओपनर डेविड वार्नर ने सीरीज के दौरान अपने करियर के 100 वें वन डे में बेंगलुरू में शतक लगाया। सीरीज के चौथे मैच में वार्नर ने यह शतक लगाया। यह उनके करियर का 14 वां शतक रहा। वार्नर इसी के साथ 100 या उससे अधिक वन डे खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के 28 वें खिलाड़ी हो गए। 

भुवनेश्वर और बुमराह के घातक स्पेल

this is 5 memorable moments for team india against australia in odi series
कोहली एंड बुमराह - फोटो : hindustan times
डेथ ओवरों में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे बेस्ट गेंदबाज हैं। कंगारू टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने यह बयान दिया है। स्मि‌थ का यह बयान पूरी तरह सच भी है। बुमराह और भुवनेश्वर की प्रभावी गेंदबाजी के सामने कंगारू बल्लेबाज अंतिम ओवरों में खुलकर रन नहीं बना सके। उनका मध्यमक्रम तो पूरी सीरीज में स्लॉग ओवरों में रन नहीं बना पाया। बेंगलुरू में कोहली ने इन दोनों गेंदबाजों को नहीं खिलाया तो उन्हें सीरीज की एकमात्र हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों गेंदबाजों की डे‌थ ओवरों में गेंदबाजी भी सीरीज के यादगार पहलू में शामिल है।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed