{"_id":"f6a43f0e-ba3c-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"this-five-wicket-haul-is-very-special-unadkat","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जहीर खान के रहते मुझे मौका मिलना बड़ी बात'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'जहीर खान के रहते मुझे मौका मिलना बड़ी बात'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 11 May 2013 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ शुक्रवार को यहां खेले गए मुकाबले में पांच विकेट लेकर ‘मैन ऑफ द मैच’ बने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के मीडियम पेसर जयदेव उनादकट ने कहा कि उनके लिए यह प्रदर्शन काफी विशेष है।
विज्ञापन
साथ ही उनादकट ने कहा कि वह टीम प्रबंधन का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं कि उन्होंने टीम में जहीर खान जैसे सीनियर के होते हुए उन्हें मौका दिया।
बंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 183 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली सात विकेट पर 179 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
उनादकट ने कहा, ‘यह काफी विशेष था। अंकतालिका को देखते हुए यह मैच हमारे लिए बेहद अहम था। हमें प्ले-ऑफ में जगह बनाने के लिए और गेम में बने रहने के लिए यह मैच जीतना काफी जरूरी था। मैंने यहां कुछ भी अतिरिक्त करने का प्रयास नहीं किया और सिर्फ अपने प्लान पर कायम रहा।’
विज्ञापन