फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   These support staff is preparing team india for cricket world cup 2019

टीम इंडिया को तीसरी बार चैंपियन बनाएंगे ये खास लोग! यूं कर रहे हैं विराट सेना की मदद

Fri, 31 May 2019 05:34 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 31 May 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
These support staff is preparing team india for cricket world cup 2019
टीम इंडिया - फोटो : social media

देश को तीसरी बार विश्व विजेता बनाने के लिए चयनित विराट कोहली की 15 सदस्यीय टीम के बारे में पूरा देश जानता है, लेकिन इन्हें चैंपियन बनाने के लिए इतने ही पर्दे के पीछे के सूत्रधार भी इंग्लैंड गए हैं। यह टीम इंडिया का सपोर्ट स्टाफ है जिसकी अगुवाई हेड कोच रवि शास्त्री कर रहे हैं।

विज्ञापन


टीम को तैयार करने की जिम्मेदारी सिर्फ शास्त्री या बल्लेबाजी कोच संजय बांगर या फिर गेंदबाजी भरत अरुण के ही जिम्मे नहीं है। टीम को इंग्लैंड के मैदानों में उतरने से पहले बोर्ड की ओर से तैनात सपोर्ट स्टाफ का पूरा तंत्र काम करेगा। इनमें ट्रेनर, मसाजर, वीडियो एनालिस्ट, फीजियो, थ्रो डाउनर के अलावा टीम मैनेजर, लाजिस्टिक्स मैनेजर, मीडिया मैनेजर शामिल हैं।

विज्ञापन

श्रीधर, बसु हैं बड़ी धुरी

These support staff is preparing team india for cricket world cup 2019
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

शास्त्री, अरुण, बांगड़ के साथ हैदराबाद के लिए 35 प्रथण श्रेणी मैच खेलने वाले आर श्रीधर टीम के फील्डिंग कोच हैं। वह 2011 से भारतीय टीम के साथ जुड़े हैं। यह उन्हीं की मेहनत का नतीजा है कि दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज जोंटी रोड्स तक ने माना है कि भारतीय टीम ने क्षेत्ररक्षण में जबरदस्त सुधार किया है।

इसी तरह टीम को फिट रखने में फिजिकल ट्रेनर शंकर बसु की मुख्य भूमिका है। बसु एनसीए के अलावा आईपीएल में आरसीबी से जुड़े रहे हैं। वह लंबी दूरी के एथलीट थे, लेकिन उन्होंने क्रिकेटरों की फिटनेस पर काम कर दुनिया भर में अपना नाम कमाया है।

तमिलनाडु के लिए रणजी ट्राफी में 74 मैचों में 285 विकेट लेने वाले खब्बू स्पिनर सुनील सुब्रमण्यम टीम मैनेजर हैं। टीम को व्यवस्थित रखने और क्रिकेटरों की समस्याओं को निपटाना उनकी जिम्मेदारी है।

आस्ट्रेलियाई पैट्रिक फरहार्ट टीम के फीजियो हैं। उन्हें लंबा अनुभव हासिल है और वह टीम के साथ 2015 से जुड़े हैं। क्रिकेटरों को गंभीर चोटों से बचाने में फरहार्ट ने मुख्य भूमिका निभाई है।

खब्बू गेंदबाजों की प्रैक्टिस कराएंगे श्रीलंकाई थ्रोअर नुवान

These support staff is preparing team india for cricket world cup 2019
खलील अहमद

भारतीय टीम में इस बार कोई भी खब्बू तेज गेंदबाज नहीं है, जब बल्लेबाजों बोल्ट, आमिर, रियाज, स्टार्क जैसे गेंदबाजों से सामना होना है। इनसे निपटने के लिए खब्बू गेंदबाज खलील अहमद को तो प्रैक्टिस कराने के लिए भेजा ही गया है, साथ में थ्रो डाउन करने के लिए श्रीलंकाई नुवान को भी ले जाया गया है। नुवान पिछले कुछ समय से टीम के साथ हैं। वह बल्लेबाजों को थ्रो डाउन के जरिए गजब की प्रैक्टिस कराते हैं।

सुरैश रैना ने भी माना है कि उनके रहने से टीम को इंग्लैंड में फायदा होगा। नुवान जहां उल्टे हाथ से थ्रो डाउन कराते हैं तो सीधे हाथ से थ्रो डाउन के लिए टीम के साथ एस रघु हैं। रघु भी काफी सालों से टीम के साथ हैं। रघु और नुवान के अलावा टीम के साथ प्रैक्टिस गेंदबाज के रूप में खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी गए हैं।

विज्ञापन

मसाजर, एनालिस्ट सब कुछ है टीम के पास

These support staff is preparing team india for cricket world cup 2019
टीम इंडिया - फोटो : social media

यही नहीं टीम के साथ दो मसाजर थेरेपिस्ट राजीव और अरुण कनाडे भेजे गए हैं। दोनों ही टीम के बीच काफी लोकप्रिय हैं। क्रिकेटरों की थकान मिटाने और रिकवरी में उनकी मुख्य भूमिका रहती है।

टीम के साथ ऋषिकेश उपाध्याय बतौर लाजिस्टिक्स मैनेजर और राघवेंद्र सहायक ट्रेनिंग मैनेजर के तौर पर गए हैं। धनंजय को वीडियो एनालिस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विरोधियों के कमजोर पक्ष, टीम की मजबूती, कमजोरी क्रिकेटरों को धनंजय के वीडियो विश्लेषण से मिलती है। टीम के साथ मीडिया मैनेजर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed