{"_id":"8d3a1225b714b16afcb432877d8335cc","slug":"test-match-between-india-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज धोनी की यंग ब्रिगेड का होगा ‘टेस्ट’ ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आज धोनी की यंग ब्रिगेड का होगा ‘टेस्ट’
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Dec 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनडे सीरीज में शर्मनाक हार झेलने के बाद आलोचनाओं से घिरी भारतीय टीम सचिन तेंदुलकर की रिटायरमेंट के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार से अपना पहला टेस्ट अभियान शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
टीम के युवा और अनुभवी खिलाड़ी पिछली गलतियों से सबक लेकर अब सफलता के नए आयाम तय करने का वादा कर रहे हैं।
ऐसे में यहां सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों को असल अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा।
वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से मिली करारी शिकस्त के बाद विदेशी जमीन पर उसकी खेलने की क्षमताओं को लेकर ही सवाल उठने लगे हैं।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम को वनडे में नंबर वन पर ले जाने वाली युवा ब्रिगेड से इसलिए भी ऐसे शर्मनाक प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की गई थी।
विज्ञापन
घरेलू जमीन पर सफलताओं के साथ रिकॉर्डों की झड़ी लगाने वाले टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, खुद कप्तान धोनी, आलराउंडर रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी कोई कमाल नहीं कर सके।
विज्ञापन
ऐसे में टीम पर अब दो टेस्टों की सीरीज में हर हाल में बेहतर प्रदर्शन के साथ जीत दर्ज करने का दबाव है। यदि भारत चार तेज गेंदबाज उतारता है तो वह छह विशेषज्ञ बल्लेबाजों और आलराउंडर के रूप में अश्विन को रख सकता है।
शिखर धवन और मुरली विजय ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा की दीवार खड़ी होगी। चौथे और पांचवें नंबर के लिए विराट और रोहित में टॉस होगा कि उनमें से कौन किस क्रम पर उतरता है।
छठे नंबर पर कप्तान धोनी और सातवें नंबर पर अश्विन रहेंगे। इसके बाद चार तेज गेंदबाज टीम में मौजूद रहेंगे। भारत को दक्षिण अफ्रीका पर पहले ही टेस्ट में दबाव बनाना है तो उसे आक्रामक अंदाज में मेजबान टीम पर प्रहार करने होंगे।
भारत के लिए वनडे हारने के बाद बहुत जरूरी है कि वह पहले टेस्ट के पहले दिन चाहे बल्लेबाजी में या फिर गेंदबाजी में जोरदार शुरुआत करे। एजेंसी