फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tess Flintop scored the fastest half-century of the Women's Big Bash League, scored 51 runs in 16 balls

WBBL: 19 साल की टेस फ्लिंटॉप ने लगाया महिला बिग बैश लीग का सबसे तेज अर्धशतक, 16 गेंदों में जड़ दिए 51 रन

Wed, 02 Nov 2022 10:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Nov 2022 10:39 PM IST
सार

टेस फ्लिंटॉप ने छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 16 गेंद में 51 रन जड़ दिए। यह महिला बिग बैश लीग में सबसे तेज अर्धशतक था। उन्होंने इस पारी में 318.75 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 
 

विज्ञापन
Tess Flintop scored the fastest half-century of the Women's Big Bash League, scored 51 runs in 16 balls
टेस फ्लिंटॉप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

19 साल की टेस फ्लिंटॉप ने महिला बिग बैश लीग का सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 गेंदों में नाबाद 51 रन बना दिए और एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम को 22 रन से हराने में अहम योगदान दिया। फ्लिंटॉप से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर और दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली के नाम था। इन दोनों खिलाड़ियों ने 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। दोनों ने साल 2017 में यह रिकॉर्ड बनाया था। 
विज्ञापन


फ्लिंटॉप ने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद में छक्का लगाया और अपनी टीम का स्कोर पांच विकेट पर 186 रन तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


IND vs BAN Live: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तीसरी जीत, बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को 5 रन से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मैच बाद मिली बल्लेबाजी
फ्लिंटॉप को पिछले तीन मैचों में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। इससे पहले उन्होंने पर्थ स्कॉचर्स के खिलाफ नाबाद 40 रन बनाए थे। इस मैच में मेलबर्न स्टार्स की बड़ी जीत में इंग्लैंड की एलिस कैप्सी और लॉरेन विनफील्ड हिल ने भी अहम योगदान दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। विनफील्ड ने 47 और कैप्सी ने 49 रन बनाए। 

मेलबर्न स्टार्स के 186 रन के जवाब में एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम सिर्फ 164 रन बना पाई। कैटी मैक ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। वहीं, ब्रिगेट पैटरसन ने 41 रन की पारी खेली। मेलबर्न के लिए साशा मोलोनी ने चार विकेट झटके। 

IND vs BAN Video: रन आउट होने पर विराट कोहली से भिड़े दिनेश कार्तिक, देखें मैदान पर क्या हुआ?

एडिलेड स्ट्राइकर्स की कप्तान ताहिल मैकग्राथ का खरा फॉर्म जारी है। वह इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर सकीं और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गईं। 

इस टूर्नामेंट में मेलबर्न स्टार्स की यह सिर्फ दूसरी जीत है, जबकि एडिलेड की टीम चार जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed