फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team management want to make special plan fro kuldeep yadav

भविष्य को देखते हुए इस खिलाड़ी के लिए विशेष योजना बनाना चाहता है टीम मैनेजमेंट

Tue, 15 Aug 2017 08:01 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Tue, 15 Aug 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
team management want to make special plan fro kuldeep yadav
कुलदीप यादव और विराट कोहली - फोटो : twitter

भारतीय टीम प्रबंधन का कोर ग्रुप युवा चाइनामैन कुलदीप यादव के लिये एक उचित योजना बनाना चाहता है जिनके लंबे समय में सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम के लिये बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा इंग्लिश काउंटी सर्किट में खेलेंगे जिससे युवा कुलदीप श्रीलंका के खिलाफ स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगे।

हालांकि कप्तान विराट कोहली, मुख्य कोच रवि शास्त्री और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद बहुत सतर्कता से उत्तर प्रदेश के इस युवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं। कुलदीप निश्चित रूप से इंग्लैंड में 2019 विश्व कप की टीम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रसाद ने कल पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारी निगाहें छोटे और लंबे समय के उद्देश्यों पर लगी हुई हैं। हम आगामी घरेलू सीरीज की अनदेखी नहीं कर सकते जिसमें भारत को सीमित ओवर के क्रिकेट में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से खेलना है और हमें 2019 में इंग्लैंड के लिये भी तैयारियां करनी होंगी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस प्रक्रिया को वेस्टइंडीज के सीमित ओवरों के दौरे में शुरू करना चाहते थे लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके क्योंकि चैम्पियंस ट्राफी के बाद काफी कम समय था। हमें कैरेबियाई सरजमीं पर वही टीम भेजनी पड़ी और हमने ऐसा ही इंग्लैंड के साथ ऐसा किया। ’’ सीमित ओवरों के क्रिकेट की अनदेखी नहीं की जा सकती, भारत का विदेशी सत्र 2018 के शुरू में दक्षिण अफ्रीका के दौरे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद ने कहा, ‘‘हमें टेस्ट क्रिकेट को भी देखना होगा और 2018 में भारत को दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा। हमें सभी प्रारूपों की तैयारी करनी होगी। वहीं हमारे सीनियर गेंदबाजों का काउंटी में खेलना हमें काफी सारे मौके मुहैया करा देगा। ’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed