फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team indias opener shikhar dhawan ousted from first three ODIs against Australia

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वन-डे में नहीं खेलेंगे शिखर धवन

Thu, 14 Sep 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 14 Sep 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
team indias opener shikhar dhawan ousted from first three ODIs against Australia
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : espncricinfo

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 सितंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वन-डे सीरीज के पहले तीन मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है। धवन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन मैचों से अपने आप को रिलीज करने की गुजारिश की है।

विज्ञापन


भारतीय ओपनर ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ संपन्न पांच मैचों की वन-डे सीरीज के अंतिम मैच और एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच से भी अपना नाम वापस लिया था। बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, 'टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वन-डे से अपने आप को रिलीज करने की गुजारिश की है। वो अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं, जिनकी तबियत अभी ठीक नहीं है। ऑल-इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने फैसला किया है कि शिखर धवन का कोई विकल्प नहीं चुना जाएगा।' 
विज्ञापन


शिखर धवन के बाहर होने से टीम इंडिया को जोरदार झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेजबान टीम की चिंता ओपनर को लेकर होगी। उम्मीद की जा रही है कि अजिंक्य रहाणे अब बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन की जगह ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे। वैसे केएल राहुल के रूप में टीम के पास एक और विकल्प मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी से ही जबर्दस्त फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन (358) बनाए थे और पहले वनडे में उन्होंने 132 रन की शानदार पारी खेली थी।


अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वन-डे के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है-

विराट कोहली (कप्तान),  रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed