फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India: Sometimes you have to remain silent...', Jasprit Bumrah cryptic story after defeat in World Cup

IPL 2024: 'कभी-कभी चुप रहना ही...',  बुमराह की स्टोरी पर मचा बवाल, क्या दूसरी आईपीएल टीम में जाने के संकेत?

Tue, 28 Nov 2023 03:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Nov 2023 03:34 PM IST
सार

विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के नौ दिन बाद बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Team India: Sometimes you have to remain silent...', Jasprit Bumrah cryptic story after defeat in World Cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम के कई सीनियर खिलाड़ी भावुक हो गए थे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों ने हार के बाद न तो कोई बयान दिया था और न ही सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखे। काफी दिनों से यह खिलाड़ी कहां हैं और क्या कर रहे हैं, इसके बारे में भी किसी को अंदाजा नहीं था। रोहित और कोहली तो मैच के बाद भावुक दिखे थे और फैंस को इंतजार है कि ये सभी उस अनुभव को साझा करें। हालांकि, हार के नौ दिन बाद बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन

क्या मुंबई इंडियंस से नाराज हैं जसप्रीत बुमराह?

Team India: Sometimes you have to remain silent...', Jasprit Bumrah cryptic story after defeat in World Cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह विश्व कप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार को वह भी अभी तक भुला नहीं पाए हैं। खिताबी मुकाबले में ट्रेविस हेड के शतक ने 12 साल बाद वनडे विश्व कप उठाने का भारत का सपना तोड़ दिया था। फाइनल के लगभग नौ दिन बाद बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। कुछ प्रशंसकों ने बुमराह के पोस्ट को आगामी आईपीएल 2024 नीलामी से भी जोड़ा है। कुछ फैंस का कहना है कि वह हार्दिक पांड्या के मुंबई में आने से खुश नहीं हैं। वहीं, बुमराह ने इंस्टाग्राम और एक्स पर मुंबई इंडियंस को फॉलो करना भी छोड़ दिया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मुंबई टीम मैनेजमेंट से नाराज हैं। हालांकि, ऐसा क्यों है इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। रोहित के कप्तानी से हटने के बाद बुमराह या सूर्यकुमार को कप्तान का दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, अब हार्दिक के उस टीम में जाने से वह कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। आगामी सीजन में हार्दिक मुंबई की कप्तानी करते हुए भी दिख सकते हैं।


Image





विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस हैरान-परेशान

Team India: Sometimes you have to remain silent...', Jasprit Bumrah cryptic story after defeat in World Cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "शांत रहना कभी-कभी सबसे अच्छा जवाब होता है। बुमराह को इस तरह के क्रिप्टिक पोस्ट के साथ शायद ही कभी देखा गया है। आईपीएल 2024 के लिए ट्रेड विंडो 12 दिसंबर तक खुली हुई है। ऐसे में बुमराह के पास टीम बदलने का समय है। अगर ऐसा होता है तो यह मुंबई के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि प्रोफेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद से बुमराह मुंबई के लिए ही खेल रहे हैं। 2013 में मुंबई के लिए बुमराह ने आईपीएल डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक 120 मैचों में 145 विकेट निकाले हैं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि बुमराह पोस्ट के द्वारा क्या कहना चाहते हैं। यह विश्व कप जीतने में भारत की विफलता पर उनकी चुप्पी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा का जवाब भी हो सकता है। हालांकि, फैंस इस पोस्ट से थोड़ा चिंतित हैं और तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। साथ ही यह उस लिए भी हो सकता है कि आलोचकों ने बुमराह के चोटिल होने के दौरान उन्हें हर समीकरण से निकाल दिया था। कुछ लोग तो यहां तक कहने लगे थे कि बुमराह अब कभी वापसी नहीं कर पाएंगे और कभी खेल नहीं पाएंगे। हालांकि, एशिया कप और फिर विश्व कप में बुमराह के शानदार प्रदर्शन ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था।

Latest and Breaking News on NDTV
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम

Team India: Sometimes you have to remain silent...', Jasprit Bumrah cryptic story after defeat in World Cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत का विश्व कप अभियान समाप्त होने के बाद बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था। इस तेज गेंदबाज की गैरमौजूदगी में चयनकर्ताओं ने अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। भारतीय युवा खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद कुछ सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल खेल के सबसे छोटे प्रारूप में रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों के भविष्य पर बहुत कम स्पष्टता है।

बुमराह की कमी खली थी

Team India: Sometimes you have to remain silent...', Jasprit Bumrah cryptic story after defeat in World Cup
बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज में उनका चुना जाना लगभग तय है। बुमराह के लिए एशिया कप 2023 से पहले 12 महीने काफी कठिन रहे थे। उन्हें 2022 एशिया कप के समय चोट लगी थी और वह एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे थे। इस दौरान न तो वह 2022 टी20 विश्व कप खेले और न ही आईपीएल 2023 में हिस्सा लिया। उनकी कमी टीम इंडिया को साफ महसूस हुई थी और टीम इंडिया न तो 2022 एशिया कप और न ही 2022 टी20 विश्व कप जीत पाई थी। एशिया कप 2023 से ठीक पहले आयरलैंड दौरे पर बुमराह ने वापसी की और उसके बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके सितारे बुलंद हैं।

वापसी के बाद से बुमराह का कमाल का प्रदर्शन

Team India: Sometimes you have to remain silent...', Jasprit Bumrah cryptic story after defeat in World Cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
मैदान में वापसी के बाद से बुमराह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। वह और भी घातक हो गए हैं। विश्व कप के दौरान हमने देखा कि विपक्षी टीमों को शुरुआती 10 ओवर में और आखिरी 10 ओवर में बुमराह को खेलना मुश्किल हो रहा था। वापसी के बाद तीन महीने के अंदर बुमराह का आत्मविश्वास लौट चुका है और साथ ही वह लगातार 140+ की गति से गेंद फेंक रहे हैं। अब वह पहले से कहीं अधिक खतरनाक भी दिखाई दे रहे हैं। बुमराह ने विश्व कप में 11 मैचों में 20 विकेट झटके। उनकी अनुपस्थिति के दौरान क्रिकेट फैंस ने कई सवाल खड़े किए थे। उन्होंने मीम्स की बौछार कर दी थी। हालांकि, मैदान से बाहर रहने के दौरान बुमराह ने एनसीए में कड़ी मेहनत की। अपनी अनुपस्थिति को लेकर हो रही आलोचनाओं और अफवाहों से अवगत होने के बावजूद बुमराह बाहरी शोर से बेपरवाह रहे और अब उन्होंने भारतीय टीम में अपनी वापसी पर संतोष व्यक्त किया।

Team India: Sometimes you have to remain silent...', Jasprit Bumrah cryptic story after defeat in World Cup
जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा- मेरी पत्नी [स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन] भी खेल-मीडिया विभाग में काम करती हैं। तो हां, मैंने अपने करियर पर बहुत सारे सवालिया निशान सुने थे कि मैं कभी वापस नहीं आऊंगा या वापसी नहीं कर पाऊंगा। हालांकि, यह सब सच में मेरे लिए मायने नहीं रखता। मैं फिलहाल बहुत खुश हूं। मैंने वापसी की और मुझे एहसास हुआ कि मुझे क्रिकेट खेलना कितना पसंद है। मैं किसी चीज का पीछा नहीं कर रहा था। जब मैं चोट से वापसी कर रहा था तो मेरे पास काफी समय और अच्छा माहौल था। मैं सकारात्मक चीजों को देख रहा हूं और जितना हो सके उतना आनंद लेने की कोशिश कर रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed