फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Schedule BCCI released Australia and South Africa T20I and ODI home series schedule

Team India Schedule: ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज का शेड्यूल जारी, खेले जाएंगे कुल नौ मैच

Wed, 03 Aug 2022 08:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 03 Aug 2022 08:31 PM IST
सार

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए बीसीसीआई ने दो बड़ी टीमों को टी20 सीरीज के लिए बुलाया है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह-छह टी20 मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Team India Schedule BCCI released Australia and South Africa T20I and ODI home series schedule
रोहित शर्मा, एरॉन फिंच, तेंबा बावुमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के शेड्यूल का एलान कर दिया है। टीम इंडिया अपने घरेलू सीजन की शुरुआत कंगारू टीम के खिलाफ टी20 सीरीज से करेगी। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान कुल नौ मुकाबले होंगे। टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए बीसीसीआई ने दो बड़ी टीमों को टी20 सीरीज के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया से सितंबर में सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मोहाली में 20 सितंबर, दूसरा टी-20 नागपुर में 23 सितंबर और तीसरा टी-20 हैदराबाद में 25 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलकर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों को अंजाम देगी।
विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 त्रिवेंद्रम में 28 सितंबर, दूसरा टी-20 गुवाहाटी में दो अक्तूबर और तीसरा टी-20 इंदौर में चार अक्तूबर को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी।

वनडे सीरीज का पहला मैच छह अक्तूबर को लखनऊ में, दूसरा मैच नौ अक्तूबर को रांची में और तीसरा मैच 11 अक्तूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। यह वनडे सीरीज 2020 में कैंसिल हुई वनडे सीरीज के रिप्लेसमेंट के तौर पर खेली जाएगी। दरअसल, 2020 में कोरोना की वजह से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को रद्द कर दिया गया था। तब दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर पहुंच गई थी। अब इसी सीरीज को इस साल अक्तूबर में खेला जाएगा।
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज शेड्यूल

मैच तारीख जगह
पहला टी-20 20 सितंबर मोहाली
दूसरा टी-20 23 सितंबर नागपुर
तीसरा टी-20 25 सितंबर हैदराबाद

 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज

मैच तारीख जगह
पहला टी-20 28 सितंबर त्रिवेंद्रम
दूसरा टी-20 2 अक्तूबर गुवाहाटी
तीसरा टी-20 4 अक्तूबर इंदौर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज

मैच तारीख जगह
पहला वनडे 6 अक्तूबर लखनऊ
दूसरा वनडे 9 अक्तूबर रांची
तीसरा वनडे 11 अक्तूबर दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed