फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india's role in zimbabwe's victory on pakistan
WI Inning
5/0 (0.2 ov)
Target: 250
Kamil Pooran 4(1)*
Shai Hope 1 (1)
WI need 245 runs in 19.4 remaining overs

पाक पर जिम्बाब्वे की नायाब जीत, टीम इंडिया की वजह से

Wed, 28 Aug 2013 01:29 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 28 Aug 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
team india's role in zimbabwe's victory on pakistan

आपको शायद इस बात पर विश्वास न हो पर यह सच है कि जिम्बाब्वे की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत में टीम इंडिया का भी अहम योगदान है।

विज्ञापन


एक जमाने में जिम्बाब्वे को क्रिकेट जगह में उलटफेर करने वाली टीम के रूप में जाना जाता था। सभी टीमें इस अफ्रीकी टीम का सामना करने के दौरान सजग भी रहती थीं।
विज्ञापन


पर धीरे-धीरे टीम कमजोर होती चली गई। अरसे बाद जिम्बाब्वे ने क्रिकेट के मैदान पर उलटफेर किया है, लेकिन इस बार उसकी उलटफेर भरी जीत में भारत का भी योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी महीने की शुरुआत में विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में मेजबान जिम्बाब्वे को 5-0 से हराते हुए क्लीन स्वीप किया था। कोहली पहली बार किसी सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

करारी हार और टीम की गिरी मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से कोच एंडी वॉलर ने अपने खिलाड़ियों को अंतिम मैच के बाद भारतीय टीम की ड्रेसिंग रूप में भेजा था।

तब उन्होंने कहा था, "ड्रेसिंग रूम में जाकर दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने और सीखने का शानदार मौका था। आप खुले में हर किसी से ज्यादा बात नहीं कर सकते। और हमारे खिलाड़ी इस मामले में थोड़े खराब भी हैं।"

वॉलर ने कहा था, 'हमारे खिलाड़ी क्रिकेट के बारे में ज्यादा सवाल पूछने की कोशिश नहीं करते। और ज्यादा सीखने की भी कोशिश नहीं करते। मैं पुरानी चीजें बदलने की उम्मीद रखता हूं।'


इस अफ्रीकी कोच की उसी सकारात्मक सोच ने आज उन्हें एक बड़ा कोच बना दिया है। आज वह अपनी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी खुश होंगे। एक लंबे समय बाद उन्होंने विश्व स्तरीय टीम को हराया है।

कोहली और अन्य भारतीय सितारों के प्रेरणा लेने के बाद जिम्बाब्वे टीम ने अपने कोच के अनोखे प्रयास को सही साबित कर दिया है।

हालांकि, उनकी टीम पाक के हाथों दो मैचों की टी-20 सीरीज गंवा चुकी है। लेकिन तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने के बाद अब उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed