फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India s 2 captain lost at sunday in their match

टीम इंडिया के दोनों कप्तानों के लिए बुरा रहा संडे, दोनों की टीम हारी

Tue, 19 Apr 2016 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Apr 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
Team India s 2 captain lost at sunday in their match
दिल्ली से मिली हार के बाद कप्तान कोहली
रविवार को कुछ ऐसा संयोग रहा कि धोनी और विराट कोहली की टीमों का मैच दूसरी टीमों से था, लेकिन दोनों की टीम हार गई। रविवार के दिन 2 मैच खेले गए जिसमें पहला मैच धोनी की नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से था। फिर इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को अपने घर में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से भिड़ना था।
विज्ञापन


धोनी इस समय सीमित ओवरों के मुकाबले के टीम इंडिया के कप्तान हैं जबकि कोहली भारत की टेस्ट टीम की अगुवाई कर रहे हैं। लेकिन रविवार को इन दोनों के लिए मैच भारी रहा। डेविड मिलर की टीम ने धोनी की टीम पुणे को हरा दिया तो जहीर की अगुवाई वाली टीम कोहली के चैलेंजर्स के भारी साबित हुआ।
विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/defeat-1_5714ae85be38f.jpg
विज्ञापन
विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/defeat-2_5714aea4bbc47.jpg


http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/defeat-3_5714aed752e51.jpg

बंगलुरू में दिल्ली डेयरडिवल्स टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (108 रन) की धुआंधार शतकीय पारी ने कप्तान विराट कोहली की पारी को छोटा साबित कर दिया। बाएं हाथ के इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 48 गेंद पर शतक लगाया। आरसीबी ने कोहली (79) और एबी डीविलियर्स (55) के दूसरे विकेट के लिए की गई 107 रनों की साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाए। लेकिन दिल्ली ने कॉक के शतक के दम पर यह मैच आसानी से जीत लिया।

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/defeat-4_5714aeef0e14b.jpg
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/defeat-5_5714af1876852.jpg
डेयरडेविल्स टीम ने पांच गेंद शेष रहते 192 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करते हुए तीन विकेट से यह मैच जीत लिया। कॉक के अलावा करुण नायर ने भी 42 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। नायर और डिकॉक ने तीसरे विकेट के लिए 134 रन जोड़े। डेयरडेविल्स की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि आरसीबी की दो मैचों में यह पहली हार है।
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/defeat-6_5714af5ee4253.jpgकोहली की कप्तानी में हार से पहले धोनी की टीम को भी हार मिली। राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस को लगातार दूसरी बार हार मिली है। मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस को छह विकेट से हराकर तीसरे मैच में पहली जीत दर्ज की। 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन ने मनन वोहरा (51) और मुरली विजय (53) के बीच पहले विकेट पर 97 रनों की साझेदारी से अच्छी शुरुआत की थी लेकिन 17वें ओवर में जब स्कोर 4 विकेट पर 119 रन था तब घरेलू टीम दबाव में नजर आने लगी। ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल ने 14 गेंदों पर 32 रन बनाकर टीम को आठ गेंद पहले जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed