फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India practice Ahead of England Match in Lucknow; Virat Kohli, Shubman Gill, Suryakumar bowling WC 2023

टीम इंडिया की ये कैसी तैयारी?: बुमराह ने बाएं और जडेजा ने दाएं हाथ से की गेंदबाजी, विराट-गिल भी एक्शन में दिखे

Fri, 27 Oct 2023 03:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Oct 2023 03:26 PM IST
सार

जसप्रीत बुमराह बाएं हाथ से स्पिन और तेज गेंदबाजी करते दिखे। वहीं, कुलदीप यादव दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते नजर आए। इतना ही नहीं जडेजा ने दाएं हाथ से मीडियम पेस और स्पिन बॉलिंग भी की।

विज्ञापन
Team India practice Ahead of England Match in Lucknow; Virat Kohli, Shubman Gill, Suryakumar bowling WC 2023
कुलदीप, शुभमन, जडेजा और बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया लखनऊ पहुंच चुकी है। भारत का विश्व कप 2023 में अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। उसने अपने सभी पांच मैच जीते हैं और दो और जीत से टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी। लखनऊ में होने वाला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस के खिलाफ है और इस वजह से टीम इंडिया इसके लिए खास तैयारी कर रही है। साथ ही हार्दिक पांड्या के फिट नहीं हो पाने की वजह से टीम इंडिया को उसी कॉम्बिनेशन के साथ उतरना पड़ सकता है, जिस कॉम्बिनेशन के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरे थे। 
विज्ञापन

हालांकि, तब भारतीय टीम सिर्फ पांच बॉलिंग ऑप्शन के साथ मैदान पर उतरी थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम मैनेजमेंट कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी वजह से ट्रेनिंग सेशन में कुछ बल्लेबाजों से भी बॉलिंग प्रैक्टिस कराई गई। ट्रेनिंग सेशन के दौरान विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने भी गेंदबाजी की। जहां विराट कोहली मीडियम पेस करते नजर आए तो वहीं शुभमन और सूर्यकुमार ने ऑफ स्पिन बॉलिंग की। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में यह खिलाड़ी बॉलिंग करेंगे या नहीं यह वक्त ही बताएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, ट्रेनिंग सेशन के दौरान खिलाड़ी कूल मूड में दिखे। जसप्रीत बुमराह बाएं हाथ से स्पिन और तेज गेंदबाजी करते दिखे। वहीं, कुलदीप यादव दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते नजर आए। इतना ही नहीं जडेजा ने दाएं हाथ से मीडियम पेस और स्पिन बॉलिंग भी की। हालांकि, बाद में ये तीन गेंदबाज अपने लय में आ गए और अपने नैसर्गिक हाथों से गेंदबाजी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोट की वजह से हार्दिक अगले तीन मैचों से बाहर हो गए हैं। ऐसे में सूर्या, कोहली या शुभमन छठे गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान भारत के लिए तीन गेंदें फेंकी थीं, क्योंकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बीच ओवर में चोट लग गई थी। इंग्लैंड के खिलाफ मैच की बात करें तो टीम इंडिया को एक बार फिर हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी, जो अभी तक टखने की चोट से उबर नहीं पाए हैं। भारत को गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्तूबर को लखनऊ में और दो नवंबर को मुंबई में श्रीलंका से भिड़ना है और हार्दिक का दोनों मैचों में नहीं खेलना लगभग तय है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांच नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से भी दूर रह सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

बड़ौदा के इस खिलाड़ी ने अपनी चोट के प्रबंधन के लिए सोमवार को बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को रिपोर्ट किया था। एनसीए के एक सूत्र ने बताया था कि हार्दिक का अब भी इलाज चल रहा है। उनके बाएं टखने की सूजन काफी कम हो गई है, लेकिन वह सप्ताह के अंत में ही गेंदबाजी शुरू करेंगे। अभी महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें ठीक होने के लिए समय दिया जाए। भारत का सेमीफाइनल में जगह बनाना लगभग तय है। इसलिए पंड्या को आसानी से अगले दो मैचों में आराम दिया जा सकता है जिससे वह नॉकआउट से पहले पूरी तरह से उबर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed