फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India glorious unbeaten home run of 13 Test series wins

टीम इंडिया का विजयी रथ जारी: घर में लगातार 13वीं सीरीज जीती, 2013 से अजेय

Sat, 06 Mar 2021 08:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 06 Mar 2021 08:12 PM IST
सार

  • भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को एक पारी और 25 रन से हराया
  • चार मैचों की टेस्ट सीरीज भारती टीम ने 3-1 से अपने नाम की
  • घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया की यह 13वीं सीरीज जीत थी

विज्ञापन
Team India glorious unbeaten home run of 13 Test series wins
भारतीय टीम - फोटो : social media

विस्तार

रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की फिरकी ने एक बार फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को फंसाया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे व आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 25 रन से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से जीत ली और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बना ली। जून में लॉर्ड्स पर होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में ड्रॉ की जरूरत थी, लेकिन अक्षर और अश्विन ने दूसरी पारी में पांच-पांच विकेट लेकर तीसरे ही दिन भारत को धमाकेदार जीत दिलाई। भारत की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का विश्व चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया की यह 13वीं सीरीज जीत थी। 

विज्ञापन

भारत का घरेलू सरजमीं पर लगातार टेस्ट सीरीज जीत का सफर
 
नंबर  बनाम  कितने मैचों की सीरीज अंतर साल
1 ऑस्ट्रेलिया 4 4-0 फरवरी 2013
2 वेस्टइंडीज 2 2-0 नवंबर 2013
3 दक्षिण अफ्रीका 4 3-0 नवंबर 2015
4 न्यूजीलैंड 3 3-0 सितंबर 2016
5 इंग्लैंड 5 4-0 नवंबर 2016
6 बांग्लादेश 1 1-0 फरवरी 2017
7 ऑस्ट्रेलिया 4 2-1 फरवरी 2017
8 श्रीलंका 3 1-0  नवंबर 2017
9 अफगानिस्तान 1 1-0 जून 2018
10 वेस्टइंडीज 2 2-0 अक्तूबर 2018
11 दक्षिण अफ्रीका 3 3-0 अक्तूबर 2019
12 बांग्लादेश 2 2-0 नवंबर 2019
13 इंग्लैंड 4 3-1 मार्च 2021


दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया

वहीं, भारत के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम (1994-2001 और 2004-2008 ) ने 10-10 बार सीरीज जीती है। इसके अलावा वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने 8-8* बार, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने 7-7 बार अपनी सरजमीं पर सीरीज जीती है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed