फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india former captain kapil dev play for india golf team in asia pacific senior golf tournament

क्रिकेट के बाद अब इस खेल में तिरंगा लहराते नजर आएंगे 1983 विश्व विजेता कपिल देव

Sun, 29 Jul 2018 05:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
team india former captain kapil dev play for india golf team in asia pacific senior golf tournament
कपिल देव

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव एक बार फिर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। कपिल देव इस बार क्रिकेट में नहीं, बल्कि गोल्फ में टीम इंडिया की तरफ से खेलते नजर आएंगे। 1983 में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप दिलाने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव 2018 एशिया पेसिफिक सीनियर गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


क्रिकेट से 24 साल पहले संन्यास ले चुके कपिल देव ने ऑल इंडिया सीनियर टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन के दम पर इस टूर्नामेंट के लिए क्वॉलिफाइ किया है। गौरतलब है कि ऑल इंडिया सीनियर टूर्नामेंट जुलाई में नोएडा के जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि एशिया पसिफिक सीनियर गोल्फ टूर्नामेंट 17 से 19 अक्टूबर तक जापान के मियाजाकी में टॉम वॉटसन गोल्फ क्लब में खेला जाएगा। 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट व वन-डे दोनों में डेब्यू करने वाले कपिल देव ने टीम इंडिया के लिए 131 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 31.05 की औसत से 5248 रन बनाए हैं, जबकि 225 वन-डे मैचों में उनके नाम 3783 रन दर्ज हैं। कपिल ने अपना आखिरी टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ, जबकि आखिरी वन-डे वस्टइंडीज के खिलाफ साल 1994 में खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed