फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india former bowler Maninder Singh says terrorism and sports can not work together

'आंतक और खेल साथ-साथ नहीं चल सकते' 

Sat, 23 Feb 2019 09:17 AM IST
अंशुल तलमले सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 23 Feb 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
team india former bowler Maninder Singh says terrorism and sports can not work together
भारत बनाम पाकिस्तान

पुलवामा में आतंकी हमलों में भारत के 40 जवानों के शहीद होने के बाद पाकिस्तान के साथ इंग्लैंड में क्रिकेट विश्व कप मैच में न खेलने की उठ रही आवाजों के बीच पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा, 'आंतक और खेल साथ साथ नहीं चल सकते हैं। मैं देश को लेकर बहुत भावुक हूं। वे (पाकिस्तानी) हमारे जवानों को मारते रहे और हम उनके साथ क्रिकेट खेले, यह नहीं चल सकता है।'

विज्ञापन


भारत में क्रिकेट को चला रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने शुक्रवार को बैठक के बाद यह ठीक ही कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को इंग्लैंड में खेले जाने वाले विश्व कप मैच में खेलने की बाबत उसने कोई फैसला नहीं लिया है और उसकी इस बाबत सरकार से बात चल रही हैं। इस बाबत यही होना था और यह सही भी है। इस सूरते हाल में क्रिकेट या खेल के मैदान पर कहीं भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की बाबत अंतिम फैसला तो भारत सरकार को ही करना है। सीओए का रुख सही और उम्मीदों के मुताबिक है। 
विज्ञापन


मनिंदर ने कहा, 'साथ ही बीसीसीआई का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के 23 मार्च को होने वाले उदघाटन समारोह को न आयोजित कर इस पर खर्च होने वाली राशि को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों  के परिवारों में बांटने का फैसला स्वागत योग्य है। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम या कोई भी टीम किस देश के खिलाफ खेलेगी या किसके खिलाफ नहीं इस बाबत अंतिम फैसला सरकार का ही होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed