फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india coach ravi shastri speaks up about his relationship with kohli

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने पहली बार बताया- कैसा है कोहली और उनके बीच का रिश्ता

Sun, 17 Dec 2017 06:37 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
team india coach ravi shastri speaks up about his relationship with kohli
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
टीम  इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली की आपसी बॉडिंग के बारे में किसी से छुपा नहीं है। हालांकि इन दोनों ने कभी आपसी रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलकर बात नहीं  कि है लेकिन पहली बार रवि शास्त्री ने एक अंग्रेजी न्यूज चैनल सीएनएन 18 को दिए इंटरव्यू में अपने और विराट के बारे में बात की है। 
विज्ञापन


फिलहाल टीम इंडिया कोहली और शास्त्री की साझेदारी में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया की इस वक्त क्रिकेट के हर फॉर्मेट में तूती बोल रही है। इन दोनों को अक्सर ही एक दूसरे का सम्मान देते हुए देखा गया है। दोनों के बीच आपसी समझ काफी बेहतर दिखाई देता है, जिसका असर टीम पर भी दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


शास्त्री ने अपने इंटरव्यू में भी इस बात को माना है कि हम दोनों ही एक जैसा सोचते हैं और हमारे विचार आपस में मेल खाते हैं। हम दोनों मानिष्क तौर पर बहुत मजबूत हैं और हर मैच को किसी भी कीमत पर जीतना चाहते हैं। हम हमेशा जीतने के लिए खेलते हैं। हम मैदान पर टाइम पास करने के लिए नहीं खेलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः कोच शास्त्री बोले- दक्षिण अफ्रीका जाने से बेहतर है टीम इंडिया इस जगह प्रैक्टिस करे

बात दें कि फिलहाल टीम इंडिया अपने कप्तान विराट कोहली के बगैर ही खेल रही है। कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद रोम में हनीमून बना रहे हैं। कोहली साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed