Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team Hong Kong visit Indian Dressing Room; meets Rohit Sharma, Virat Kohli Suryakumar Hardik Pandya Asia Cup
NZ 1st Inning
115/5 (41 ov)
Henry Nicholls 53(114)*
Glenn Phillips 30 (39)
Day 1 - Session 2, IND elected to bowl

VIDEO: भारतीय खिलाड़ियों से मिली हॉन्गकॉन्ग की टीम, रोहित-कोहली का लिया ऑटोग्राफ, द्रविड़ से लिया गुरुमंत्र

Thu, 01 Sep 2022 09:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 01 Sep 2022 09:47 PM IST
सार

वीडियो में हॉन्गकॉन्ग के कप्तान निजाकत खान और एहसान खान भारतीय खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक करते दिखे। इस दौरान निजाकत ने रोहित शर्मा से जर्सी पर ऑटोग्राफ भी लिया। साथ ही सूर्यकुमार से बल्ले पर साइन करवाया।

विज्ञापन
Team Hong Kong visit Indian Dressing Room; meets Rohit Sharma, Virat Kohli Suryakumar Hardik Pandya Asia Cup
भारतीय खिलाड़ियों से मिलता हॉन्गकॉन्ग के खिलाड़ी - फोटो : BCCI

विस्तार

एशिया कप में बुधवार को भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हरा दिया और सुपर-4 में जगह बनाई। मैच के बाद हॉन्गकॉन्ग के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों से मिलने के लिए उनके ड्रेसिंग रूम पहुंची। भारत के खिलाड़ियों ने हॉन्गकॉन्ग के सभी खिलाड़ियों का स्वागत भी किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो में हॉन्गकॉन्ग के कप्तान निजाकत खान और एहसान खान भारतीय खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक करते दिखे। इस दौरान निजाकत ने रोहित शर्मा से जर्सी पर ऑटोग्राफ भी लिया। साथ ही सूर्यकुमार से बल्ले पर साइन करवाया। निजाकत ने सूर्यकुमार के साथ फोटो भी खिंचवाई। हॉन्गकॉन्ग के खिलाड़ियों ने दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या के साथ भी तस्वीरें लीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉन्गकॉन्ग के दिग्गज स्पिनर एहसान खान ने विराट कोहली से जर्सी पर ऑटोग्राफ लिया। इस दौरान उन्होंने कोहली से बातचीत भी की। ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा भी हॉन्गकॉन्ग के खिलाड़ियों को टिप्स देते दिखे। वहीं, कई खिलाड़ियों ने राहुल द्रविड़ से भी गुरुमंत्र लिया। भुवनेश्वर कुमार ने भी हॉन्गकॉन्ग के युवा तेज गेंदबाजों को टिप्स दिए। वहीं, विराट कोहली ने निजाकत को उनके टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया।
विज्ञापन

आखिर में रोहित और विराट एकसाथ एहसान खान के साथ तस्वीर खिंचवाते दिखे। इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग की टीम ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के क्रीज पर आने तक भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखा था। वहीं, बल्लेबाजी में भी टीम के कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारत के 192 रन के जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 152 रन बना सकी।

हॉन्गकॉन्ग को अब शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ नॉकआउट मैच खेलना है। इस मैच में जीतने वाली टीम सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करेगी। वहीं, हारने वाली टीम एशिया कप से बाहर हो जाएगी। ग्रुप-ए से भारत पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुका है। वहीं, ग्रुप-बी से अफगानिस्तान की टीम ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सुपर-4 में चारों टीमें एक-एक बार एकदूसरे से भिड़ेंगी। टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed