T20 World Cup: 'दक्षिण अफ्रीकी चोकर्स हैं, सेमीफाइनल का हकदार नहीं था पाकिस्तान', शोएब अख्तर ने कही बड़ी बात
दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट में दबाव को नहीं झेल पाई। इस पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अफ्रीकी टीम को चोकर्स कहा।
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका पर नीदरलैंड की जीत के बाद अख्तर ने ट्विटर पर वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका वाले बहुत बड़े चोकर्स हैं। आप चोकर्स इसलिए हैं कि आपने पाकिस्तान को मौका दिया है। भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने का हकदार नहीं था, लेकिन पाकिस्तान को एक जीवनदान मिल गया है।''
Thank you South Africa. You've lived upto the 'c' word. Worked in our benefit.
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) November 6, 2022
Pakistan, now stay tight. Go on & win this. pic.twitter.com/MCl1oz6ZHC
मैच में क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। अफ्रीकी टीम के सामने 159 रन का लक्ष्य था, लेकिन वह 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। शुरुआती मैचों में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले उसके खिलाड़ी अहम मैच में फेल हो गए। अफ्रीकी टीम बड़े टूर्नामेंट के दबाव को एक बार फिर नहीं झेल पाई। वह फिर से 'चोकर्स' साबित हुई।
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया
इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। एडिलेड में पाकिस्तान ने 128 रन के लक्ष्य को 18.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की इस जीत के हीरो शाहीन अफरीदी रहे। अफरीदी ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए।
What a tournament. No team was at their absolute best, that made the tournament the best.
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) November 6, 2022
A World Cup to remember. pic.twitter.com/54TRquTtGy
'हमें भारत के खिलाफ फिर से खेलना है'
पाकिस्तान के जीतने के बाद अख्तर ने फिर से एक वीडियो शेयर किया। इस बार उन्होंने कहा, ''इस टीम में सभी टीमों ने खराब प्रदर्शन किया। पाकिस्तान ने आज अच्छा खेला है, लेकिन पहले खराब खेली थी। अब सवाल यह उठता है कि हमें भारत के खिलाफ खेलना है या नहीं। इसके लिए इंतजार कीजिए। हमें भारत के खिलाफ फिर से खेलना है।''