{"_id":"666983e642c8e2db45014245","slug":"t20-world-cup-former-indian-captain-kapil-dev-schools-team-management-over-jasprit-bumrah-role-2024-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : जसप्रीत बुमराह की भूमिका को लेकर टीम प्रबंधन पर भड़के कपिल देव, दी ये सलाह, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : जसप्रीत बुमराह की भूमिका को लेकर टीम प्रबंधन पर भड़के कपिल देव, दी ये सलाह, जानें
Wed, 12 Jun 2024 04:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:49 PM IST
सार
आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की थी। हालांकि दोनों ही मैचों में बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को अपनी कप्तानी में विश्व कप का खिताब दिला चुके कपिल देव ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भूमिका को लेकर टीम प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। कपिल देव ने बुमराह से गेंदबाजी की शुरुआत नहीं कराने पर गुस्सा जाहिर किया है। आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की थी। हालांकि दोनों ही मैचों में बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि कप्तान रोहित शर्मा बुमराह से गेंदबाजी की शुरुआत क्यों नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
'यह टेस्ट मैच नहीं है'
कपिल देव ने एक चैनल पर कहा, बुमराह से पहला ओवर कराने की जरूरत है। वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अगर आप उन्हें पांचवें या छठे ओवर में लाएंगे तो आपको हाथ से मैच तब तक निकल चुका होगा। यह कोई टेस्ट मैच नहीं है, यह टी20 क्रिकेट है। आप जितनी जल्दी विकेट लेंगे, उतनी ही जल्दी आप विपक्षी टीम पर दबाव बना सकेंगे। बेहतर है कि आप सकारात्मक मानसिकता के साथ उतरें। अगर बुमराह गेंदबाजी की शुरुआत करते हैं और कुछ विकेट लेने में सफल रहते हैं तो इससे अन्य गेंदबाजों का काम भी आसान हो जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह ने निभाई थी अहम भूमिका
भारत ने रविवार को न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 120 रनों का लक्ष्य रखा था। हालांकि, बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंत में मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया था। बुमराह ने कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद के विकेट लिए थे और चार ओवर के अपने स्पैल में 14 रन देकर तीन विकेट झटके थे।

कपिल ने की बुमराह की सराहना
कपिल देव ने उम्मीदों पर खरा उतरने और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का तमगा हासिल करने के लिए बुमराह की सराहना की। उन्होंने कहा, हमने नहीं सोचा था कि बुमराह इतना क्रिकेट खेल सकेगा क्योंकि उनका गेंदबाजी एक्शन और जिस तरह वो गेंदबाजी करते हैं उससे उनके शरीर और कंधे पर काफी दबाव पड़ता है, लेकिन उसने हम सभी को गलत साबित किया।