फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Brad Hogg said Virat Kohli biggest mistake was to include Hardik Pandya in the playing XI against Pakistan

T20 World Cup: ब्रैड हॉग ने बताई विराट की सबसे बड़ी गलती, कहा- पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी को नहीं देना था मौका

Tue, 26 Oct 2021 01:28 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 26 Oct 2021 01:28 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली हार के ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने बयान दिया है। उनका कहना है कि इस मैच में विराट ने कुछ ऐसे फैसले लिए जिसके चलते टीम को हार मिली। 

विज्ञापन
T20 World Cup Brad Hogg said Virat Kohli biggest mistake was to include Hardik Pandya in the playing XI against Pakistan
विराट कोहली - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। दुबई में हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया। भारत के कप्तान विराट कोहली ने खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पांड्या को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। उनके इस फैसले पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बहस में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिेकेटर ब्रैड हॉग भी शामिल हो गए हैं। हॉग का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर विराट ने सबसे बड़ी गलती की। दोनों देशों के बीच खेले गए मैच में हार्दिक कोई करिश्मा नहीं कर सके। इसके अलावा वह चोट भी खा बैठे। 

विज्ञापन

विराट की सबसे बड़ी गलती

ब्रैड हॉग ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि हार्दिक पांड्या को मैच में खिलाना विराट की सबसे बड़ी गलती थी। पाकिस्तान के विरुद्ध खेले गए इस मुकाबले में हार्दिक कुछ खास नहीं कर पाए और वह 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। बल्लेबाजी करते वक्त उनके कंधे में चोट लग गई। इसके बाद वह फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं आए। उनकी जगह ईशान किशन ने फील्डिंग की। इस महामुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और छठे गेंदबाजी की कमी साफ तौर पर देखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन-शार्दुल थे सही विकल्प

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर का मानना है कि विराट शार्दुल और अश्विन को प्लेइंग इलेवन में रखते। ब्रैड हॉग ने कहा, एक जो तरीका हो सकता था जिसके अनुसार मैं मोहम्मद शमी के स्थान पर शार्दुल ठाकुर को और हार्दिक की जगह आर अश्विन को अंतिम एकादश में मौका देता, ऐसे में जडेजा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते, उसके बाद शार्दुल नंबर सात और फिर आठवें नंबर पर अश्विन होते। हॉग के मुताबिक, अगर हार्दिक पांड्या को प्लेइंग इलेवन में रहना है तो उन्हें गेंदाबाजी करनी ही होगी क्योंकि वह शीर्ष बल्लेबाज नहीं हैं। 

विज्ञापन

शांत है हार्दिक का बल्ला

हार्दिक पांड्या का बल्ला काफी दिनों से शांत है। आईपीएल 2021 में भी वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। यूएई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। यही वजह रही साल 2020 की विजेता मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इसके अलावा हार्दिक गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे थे। जुलाई में श्रीलंका दौरे पर बॉलिंग करते हुए उन्होंने ज्यादातर टीम को निराश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed