{"_id":"636390e476c9b911737117e1","slug":"t20-world-cup-australia-captain-aaron-finch-may-be-ruled-out-of-do-or-die-match-against-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया को झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ करो या मरो वाले मैच से बाहर हो सकते हैं एरॉन फिंच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया को झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ करो या मरो वाले मैच से बाहर हो सकते हैं एरॉन फिंच
Thu, 03 Nov 2022 03:29 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 03 Nov 2022 03:29 PM IST
सार
फिंच के साथ-साथ डेविड वॉर्नर भी चोटिल हैं। फिंच ने कहा कि अभ्यास सत्र के दौरान फिटनेस के बारे में विस्तार से पता चल पाएगा। अगर फिंच इस मैच में नहीं खेलते हैं तो विकेटकीपर मैथ्यू वेड टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
एरॉन फिंच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम शुक्रवार (चार अक्तूबर) को एडिलेड में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। सुपर-12 में यह उसका आखिरी मुकाबला होगा। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। फिंच ने गुरुवार (तीन नवंबर) को कहा कि वह हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान हैं और फिट होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
फिंच के साथ-साथ डेविड वॉर्नर भी चोटिल हैं। फिंच ने कहा कि अभ्यास सत्र के दौरान फिटनेस के बारे में विस्तार से पता चल पाएगा। अगर फिंच इस मैच में नहीं खेलते हैं तो विकेटकीपर मैथ्यू वेड टीम की कमान संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप में खराब रही है। उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इस कारण उसका नेट रनरेट काफी खराब हो गया।
ये भी पढ़ें: T20 WC: जीत के साथ भारत की राह आसान, पाकिस्तान-बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, जानें सेमीफाइनल का पूरा समीकरण
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-1 में अभी तीसरे स्थान पर है। उसके न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बराबर पांच अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर अफगानिस्तान को हरा भी देती है तब भी उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। फिंच ने इस बारे में कहा, ''मुझे लगता है कि वास्तविकता यह है कि हमारे पहले मैच के नतीजे ने हमें इस स्थिति में डाला है।''
ये भी पढ़ें: ICC Ranking T20: नंबर वन टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के रिजवान को पीछे छोड़ा
शुक्रवार को दो मैच खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड की टीम पहले आयरलैंड से खेलेगी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का सामना अफगानिस्तान से होगा। दोनों मैच एडिलेड में ही खेले जाएंगे। इसके बाद ग्रुप-1 का आखिरी मैच शनिवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।