{"_id":"63622c533d7f9a43780a09c4","slug":"suryakumar-yadav-becomes-no-1-t20i-batter-in-the-latest-icc-t20i-ranking-t20-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICC Ranking T20: नंबर वन टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के रिजवान को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Ranking T20: नंबर वन टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के रिजवान को पीछे छोड़ा
Wed, 02 Nov 2022 09:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 02 Nov 2022 09:17 PM IST
सार
सूर्यकुमार इस साल टी20 में शानदार फॉर्म में दिखे हैं। वह इस साल ओवरऑल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने साल 2022 में अब तक 27 मैचों में 41.95 की औसत और 183.80 के स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया। ताजा आईसीसी रैंकिंग में सूर्यकुमार के 863 रेटिंग पॉइंट हैं। वहीं, रिजवान के 842 रेटिंग पॉइंट हैं। सूर्यकुमार ने रिजवान पर 21 रेटिंग पॉइंट की बढ़त बनाकर रखी है।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार इस साल टी20 में शानदार फॉर्म में दिखे हैं। वह इस साल ओवरऑल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने साल 2022 में अब तक 27 मैचों में 41.95 की औसत और 183.80 के स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने इस साल एक शतक भी लगाया है। उन्होंने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेली थी। इस साल सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं।
फोटो क्रेडिट: ICC
फोटो क्रेडिट: ICC
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद रिजवान सूर्यकुमार के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 21 मैचों में 123.84 के स्ट्राइक रेट से 888 रन बनाए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा हैं। रजा ने इस साल 23 टी20 मैचों में 151.40 के स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं। कोहली ने इस साल 18 मैचों में 140.08 के स्ट्राइक रेट और 55.33 की औसत से अब तक 664* रन बनाए हैं।
| खिलाड़ी | मैच | रन | स्ट्राइक
रेट |
|---|---|---|---|
| सूर्यकुमार यादव (IND) | 27 | 965 | 183.80 |
| मोहम्मद रिजवान (PAK) | 21 | 888 | 123.84 |
| सिकंदर रजा (ZIM) | 23 | 701 | 151.40 |
| विराट कोहली (IND) | 18 | 664 | 140.08 |
| पाथुम निसांका (SL) | 23 | 646 | 110.23 |
| ग्लेन फिलिप्स (NZ) | 17 | 627 | 155.97 |
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम को भी पीछे छोड़ दिया। अब सूर्यकुमार की नजर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड पर भी है। एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिजवान के नाम है। रिजवान ने साल 2021 में 29 मैचों में 1326 रन बनाए थे। वहीं, बाबर ने 2021 में 29 मैचों में 939 रन बनाए थे। सूर्यकुमार के नाम अब 965 रन हैं और उन्होंने बाबर को पीछे छोड़ दिया।
| खिलाड़ी (देश) | साल | मैच | रन |
|---|---|---|---|
| मोहम्मद रिजवान (PAK) | 2021 | 29 | 1326 |
| सूर्यकुमार यादव (IND) | 2022 | 27 | 965 |
| बाबर आजम (PAK) | 2021 | 29 | 939 |
| मोहम्मद रिजवान (PAK) | 2022 | 21 | 888 |
| पॉल स्टर्लिंग (IRE) | 2019 | 20 | 748 |
| केविन ओ'ब्रायन (IRE) | 2019 | 23 | 729 |
| मैक्स ओ'डॉड (NED) | 2019 | 24 | 702 |
| सिकंदर रजा (ZIM) | 2022 | 22 | 701 |
| शिखर धवन | 2018 | 18 | 689 |
| मार्टिन गुप्टिल | 2021 | 18 | 678 |
| विराट कोहली (INDIA) | 2022 | 18 | 664 |
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के
सूर्यकुमार ने साथ ही एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस साल (2022) अब तक कुल 55 छक्के लगाए हैं। इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 41 छक्के लगाए थे और वह तीसरे नंबर पर हैं।
सूर्यकुमार ने साथ ही एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस साल (2022) अब तक कुल 55 छक्के लगाए हैं। इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 41 छक्के लगाए थे और वह तीसरे नंबर पर हैं।
| खिलाड़ी | मैच | हाईएस्ट
स्कोर |
6s |
|---|---|---|---|
| सूर्यकुमार यादव (INDIA) | 27 | 117 | 55 |
| मोहम्मद रिजवान (PAK) | 21 | 88* | 20 |
| सिकंदर रजा (ZIM) | 23 | 87 | 38 |