{"_id":"56e009864f1c1bea308b456f","slug":"t20-world-cup-7-rare-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 वर्ल्ड कप के 'खजाने' में हैं ढेरों रिकॉर्ड, जानें, 7 अनोखे कारनामे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 वर्ल्ड कप के 'खजाने' में हैं ढेरों रिकॉर्ड, जानें, 7 अनोखे कारनामे
Thu, 10 Mar 2016 02:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Mar 2016 02:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्वंटी-20 की खासियत उसका फटाफट खेल ही होता है। इस समय दुनियाभर की 16 टीमें वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत में एकत्र हो रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी ढेरों रिकॉर्ड और दिलचस्प मुकाबले होंगे। पिछले 5 संस्करणों में कई नायाब रिकॉर्ड बने हैं, जानते हैं इन्हीं रिकॉर्ड्स के खजाने से 7 बेहद रोचक जानकारी।
T20 वर्ल्ड कप के 'खजाने' में हैं ढेरों रिकॉर्ड, जाने, 7 अनोखे कारनामे
2 of 8
महेंद्र सिंह धोनी के नाम भी एक ऐसा कीर्तिमान है जिसे तोड़ पाना कुछ साल के लिए किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। धोनी दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण के शुरुआती मैच से लेकर अब तक के सभी मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की है। वह भारत के खेले सभी 28 मैचों में कप्तान रहे हैं और इस दौरान टीम इंडिया ने 17 में जीत हासिल की। जबकि 9 में हार मिली। एक मैच टाई और एक मैच का परिणाम नहीं निकला।
T20 वर्ल्ड कप के 'खजाने' में हैं ढेरों रिकॉर्ड, जाने, 7 अनोखे कारनामे
3 of 8
टी-20 को बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है और इस मुकाबले में गेंदबाजों के लिए रन रोकना सबसे मुश्किल हो जाता है। कई बार गेंदबाज इसमें नाकाम हो जाते हैं। श्रीलंका के फिरकी गेंदबाज सनत जयसूर्या के नाम किसी एक मैच में सबसे महंगे गेंदबाज के रूप में दर्ज है। जयसूर्या ने 17 सितंबर, 2007 को पाकिस्तान के खिलाफ जोहांसबर्ग में खेले गए मुकाबले में 4 ओवर में 64 रन लुटा दिए थे जिसने उन्हें वर्ल्ड कप में सबसे महंगे गेंदबाज के रूप में बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 वर्ल्ड कप के 'खजाने' में हैं ढेरों रिकॉर्ड, जाने, 7 अनोखे कारनामे
4 of 8
टी-20 वर्ल्ड कप के पिछले 5 संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है जिन्होंने 2007 से लेकर सभी संस्करणों में खेलते हुए 23 मैचों की 22 पारियों में 49 छक्के जड़े रखे हैं। दूसरे पायदान पर टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह हैं जिन्होंने इतने ही समय में 27 मैचों की 24 पारियों में 31 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
T20 वर्ल्ड कप के 'खजाने' में हैं ढेरों रिकॉर्ड, जाने, 7 अनोखे कारनामे
5 of 8
टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड दो बल्लेबाजों के नाम पर दर्ज है। पाकिस्तान के वर्तमान टी-20 कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ-साथ श्रीलंका के दिलशान तिलकरत्ने के नाम यह रिकॉर्ड है जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में 5-5 बार खाता खोले बगैर पवेलियन लौट चुके हैं। जबकि टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज आशीष नेहरा सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज हैं जो 5 मैचों की 2 पारियों में दोनों ही बार खाता नहीं खोल सके थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।