फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026: Pakistan Vs Sri Lanka Semi final qualification scenario of Group two in Super Eight round

सेमीफाइनल का पेच: 64 रन से जीतो या इतने ओवर में मैच खत्म करो, पाकिस्तान के लिए क्या है समीकरण? आसान नहीं राह

Sat, 28 Feb 2026 08:39 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 28 Feb 2026 08:39 AM IST
सार

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की दौड़ रोचक बना दी है। पाकिस्तान को जहां राहत मिली है, वहीं उसके लिए अभी भी अगले दौर में पहुंचना आसान नहीं है। आइए जानते हैं न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से कौन सी टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकती है...

विज्ञापन
T20 World Cup 2026: Pakistan Vs Sri Lanka Semi final qualification scenario of Group two in Super Eight round
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : IANS

विस्तार

टी20 विश्व कप का सुपर आठ चरण अब खत्म होने को है, लेकिन अब तक दो टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बना सकी हैं। ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप-2 से इंग्लैंड अगले दौर में पहुंच चुके हैं। शेष दो स्थानों के लिए चार टीमों में होड़ है। ग्रुप-1 में स्थिति स्पष्ट है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को जो टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन ग्रुप-2 में पेच फंसा हुआ है और यहां नेट रन रेट की भूमिका काफी अहम हो गई है। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को मिली राहत
  • इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में हराकर ग्रुप-2 का समीकरण बदल दिया है। 
  • न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। 
  • जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
  • इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत से पाकिस्तान को राहत मिल गई है क्योंकि न्यूजीलैंड अगर ये मैच जीत जाती तो पाकिस्तान का सफर सुपर आठ में ही थम जाता।
  • न्यूजीलैंड की हार से अब ग्रुप-2 में सेमीफाइनल का समीकरण बदल गया है और अब श्रीलंका तथा पाकिस्तान के मैच पर सभी की नजरें हैं।
  • इंग्लैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुका है, यानी अब इस ग्रुप से सेमीफाइनल के एक स्थान के लिए दो टीमों में जंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप-2 में कैसी है टीमों की स्थिति?
सुपर आठ चरण के ग्रुप-2 की बात करें तो इंग्लैंड ने अपने तीनों मैच जीते हैं और वह छह अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों में एक जीत, एक हार और एक रद्द मैच के साथ तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +1.390 का है। पाकिस्तान की टीम दो मैच में एक हार और एक रद्द मैच के साथ एक अंक लेकर तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 का है। वहीं, सह-मेजबान श्रीलंका ने सुपर आठ में अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए जिससे उसका सफर थम गया। श्रीलंका भले ही बाहर हो गई है, लेकिन अब शनिवार को उसका पाकिस्तान से सामना होना है। श्रीलंका के पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है, लेकिन पाकिस्तान के लिए सबकुछ अभी भी खत्म नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

किस तरह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान
  • इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार से सेमीफाइनल की दौड़ दिलचस्प हो गई है। 
  • यहां से नेट रन रेट काफी अहम हो गया है। यानी पाकिस्तान को सिर्फ श्रीलंका को हराना ही नहीं होगा, बल्कि बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
  • श्रीलंका के खिलाफ अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है और उसने 160 रन का स्कोर बनाया है तो उसे ये मैच 64 या इससे अधिक रनों से जीतना होगा। 
  • अगर पाकिस्तान पहले गेंदबाजी करता है और श्रीलंका को 160 के स्कोर पर रोक लेता है तो उसे 40+ गेंद या 13.1 ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल करना होगा।
  • पाकिस्तान की टीम अगर ऐसा नहीं कर सकी तो बेहतर नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed