{"_id":"6630d9403fee94e5dc07a2c0","slug":"t20-world-cup-2024-india-squad-players-then-vs-now-check-list-of-players-who-not-selected-in-ind-squad-2024-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup: पिछली विश्व कप टीम में शामिल सात चेहरों को नहीं मिला मौका, दौड़ में पिछड़े राहुल और शुभमन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup: पिछली विश्व कप टीम में शामिल सात चेहरों को नहीं मिला मौका, दौड़ में पिछड़े राहुल और शुभमन
Tue, 30 Apr 2024 05:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:13 PM IST
सार
पिछली बार ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल रहे केएल राहुल को इस बार टीम में शामिल नहीं किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम में चार स्पिनरों को मौका मिला है, लेकिन टीम के सबसे अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अजित अगरकर की अगुआई वाली चयनसमिति ने 2022 विश्व कप की तुलना में टीम में बड़ा फेरबदल किया है। ऑस्ट्रेलिया में पिछली बार खेले गए विश्व कप टीम में शामिल सात चेहरों को इस बार जगह नहीं मिली है, जबकि 2023 वनडे विश्व कप का हिस्सा रहे केएल राहुल भी इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए जगह बनाने से चूक गए हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी मुख्य टीम में जगह नहीं बना पाए, लेकिन रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
राहुल-अश्विन नहीं जीत सके भरोसा
पिछली बार ऋषभ पंत के साथ विकेटकीपर के तौर पर शामिल रहे केएल राहुल को इस बार टीम में शामिल नहीं किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम में चार स्पिनरों को मौका मिला है, लेकिन टीम के सबसे अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने में नाकाम रहे हैं। राहुल की तरह अश्विन भी पिछली बार टीम का हिस्सा थे। राहुल आईपीएल 2024 में अब तक नौ मैचों में 378 रन बना चुके हैं और उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान राहुल का स्ट्राइक रेट 144.27 का रहा है। राहुल अपनी धीमी बल्लेबाजी के लिए लगातार निशाने पर आ रहे थे। हालांकि वेस्टइंडीज में धीमी पिच को देखकर लग रहा था कि राहुल का दावा मजबूत होगा, लेकिन वह विकेटकीपर की रेस में पंत और संजू सैमसन से पिछड़ गए। दूसरी ओर, अश्विन इस सीजन विकेट लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उन्होंने आठ मैचों में दो विकेट झटके हैं तथा नौ रन प्रति ओवर से रन लुटाए हैं। अश्विन हालांकि पहले से ही दावेदार नहीं माने जा रहे थे।

हुड्डा, कार्तिक, भुवनेश्वर, हर्षल और शमी भी हुए बाहर
राहुल और अश्विन के अलावा दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और मोहम्मद शमी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें इस बार मौका नहीं मिला है। ये पांचों खिलाड़ी 2022 टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हालांकि वनडे विश्व कप के बाद चोटिल होने के कारण मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं और अब तक फिट नहीं हो पाए हैं जिस कारण उन्हें अवसर नहीं मिल पाया है। दिनेश कार्तिक मौजूदा आईपीएल में एक बार फिर आरसीबी के लिए फिनिशर के तौर पर उभर रहे थे और उनको दोबारा टीम में शामिल करने की चर्चा भी चली थी, लेकिन वह 2022 विश्व कप के बाद भारत के लिए टी20 मैच नहीं खेले थे इसलिए चयनकर्ताओं ने संभवतः सिर्फ आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन करना सही नहीं समझा। हुड्डा, हर्षल और भुवनेश्वर ने भी पिछले कुछ समय से प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं किया जिस कारण वे दोबारा टी20 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने से चूक गए।

बिश्नोई, तिलक, जितेश भी जगह बनाने से चूके
आईपीएल 2024 से पहले इस साल की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा रहे रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और मुकेश कुमार 15 सदस्यीय टीम के अलावा रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर भी नहीं चुने गए हैं। टी20 विश्व कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज इस वैश्विक टूर्नामेंट से पहले अंतिम द्विपक्षीय सीरीज थी और माना जा रहा था कि उस सीरीज के लिए टीम में शामिल रहे अधिकतर खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल पांच खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्हें टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिला।