{"_id":"6362873747ad4153e86d23b0","slug":"t20-world-cup-2022-rain-made-tournament-more-thrilling-england-lost-but-india-won-after-rain-interruption","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: टी20 विश्व कप में बारिश का खेल, टूर्नामेंट और रोमांचक बनाया, इंग्लैंड को नुकसान पर भारत को फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: टी20 विश्व कप में बारिश का खेल, टूर्नामेंट और रोमांचक बनाया, इंग्लैंड को नुकसान पर भारत को फायदा
Wed, 02 Nov 2022 08:35 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 02 Nov 2022 08:35 PM IST
सार
टी20 विश्व कप 2022 में बारिश का रोल काफी अहम रहा है। बारिश की वजह से कई टीमों को नुकसान हुआ तो कुछ को इसका फायदा भी हुआ है। हालांकि, बारिश की वजह से यह टूर्नामेंट और रोमांचक हो गया है।
विज्ञापन
टी20 विश्व में बारिश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में सुपर-12 के अधिकतर मैच हो चुके हैं, लेकिन अब तक सेमीफाइनल में किसी टीम की जगह पक्की नहीं है। तकनीकि तौर पर अभी भी नौ टीमें सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं। वहीं, पांच टीमों के बीच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कांटे की टक्कर है। दूसरे ग्रुप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद आसान है, लेकिन पहले ग्रुप में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पास पांच अंक हैं और तीनों टीमें सेमीफाइल की रेस में बनी हुई हैं।
इस टूर्नामेंट के कई मैचों में बारिश आई है और इस वजह से मैच का नतीजा बदला है। कुछ टीमों को बारिश की वजह से नुकसान हुआ है तो कुछ को इसका फायदा मिला है, लेकिन इस वजह से यह टूर्नामेंट और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है। आइए समझते हैं कि बारिश का इस विश्व कप पर क्या असर पड़ा है।
IND vs BAN: विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल बल्लेबाज बने, महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ा

टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ा
सुपर-12 में बारिश की वजह से सात मैच प्रभावित हुए हैं। पांच का नतीजा नहीं निकला तो दो मैच का नतीजा डकवर्थ लुईस नियम के तहत निकला। ग्रुप-2 में बारिश की वजह से एक मैच रद्द हुआ। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक अजेय रहने के बावजूद सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है।
ग्रुप-ए में तीन मैच बारिश की वजह से धुले हैं। अफगानिस्तान को इसका नुकसान हुआ और यह टीम दो मैच खेल ही नहीं पाई। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के एक-एक मैच धुले और तीनों टीमें फिलहाल पांच अंक के साथ सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं। हालांकि, बारिश की वजह से इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया का मैच भी धुल गया, लेकिन इसी वजह से अब तक टूर्नामेंट का रोमांच बना हुआ है और सेमीफाइनल की रेस बेहद रोचक है।
ICC Ranking T20: नंबर वन टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के रिजवान को पीछे छोड़ा

इंग्लैंड को नुकसान, भारत को फायदा
इंग्लैंड को आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश की वजह से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, भारत को इसका फायदा मिला और भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका को भी बारिश का नुकसान हुआ था और जिम्बाब्वे के खिलाफ यह टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई थी, लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ और अफ्रीकी टीम को एक अंक के साथ संतोष करना पड़ा। वहीं, जिम्बाब्वे को मुफ्त में एक अंक मिल गया। इसके अलावा न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था और कीवी टीम को एक अंक का नुकसान हुआ।
ZIM vs NED T20: जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, नीदरलैंड ने एडिलेड में पांच विकेट से हराया
बल्लेबाजों को मिली मदद
बारिश की वजह से कई मैचों में गेंदबाजों को फायदा हुआ है। मैदान पर जब बादल आते हैं या मैच से पहले बारिश होती है तो तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है। ऐसे में बड़े छक्के तो दूर की बात, बल्लेबाजों के लिए 20 ओवर खेलना भी मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में छोटे स्कोर वाले मैच भी रोमांचक होते हैं और टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ जाता है।