Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 ICC Big decision covid 19 positive player can play match during tournament
NZ 1st Inning
60/4 (23 ov)
Henry Nicholls 29(58)*
Tom Blundell 5 (8)
Lunch Break : Day 1 - IND elected to bowl

T20 World Cup: आईसीसी का बड़ा फैसला, कोरोना संक्रमित खिलाड़ी के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर रोक नहीं

Sun, 16 Oct 2022 09:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Sun, 16 Oct 2022 09:19 PM IST
सार

टूर्नामेंट के नियमों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बड़ा बदलाव किया है। उसने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कोरोना संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों को मैच में खेलने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 ICC Big decision covid 19 positive player can play match during tournament
टी20 वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत रविवार (16 अक्तूबर) को ऑस्ट्रेलिया में हुई। अभी टूर्नामेंट में पहले राउंड के मैच खेले जा रहे हैं। 22 अक्तूबर से सुपर-12 के मैच शुरू होंगे। टूर्नामेंट के नियमों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बड़ा बदलाव किया है। उसने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कोरोना संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों को मैच में खेलने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन


कोरोना मामले आने के बाद संबंधित खिलाड़ी को आइसोलेट किया जाता था। जब वह पूरी तरह ठीक हो जाता था तभी उसे खेलने की इजाजत मिलती थी। अब आईसीसी ने इसमें बदलाव कर दिया है। अब कोविड पॉजिटिव खिलाड़ियों को भी खेलने दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भी इस हफ्ते नियमों में बदलाव किया था। उसने कोरोना संक्रमित लोगों के लिए आइसोलेशन को समाप्त कर दिया है। इसी कारण आईसीसी ने भी यह फैसला किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: नामीबिया से हारा श्रीलंका, नीदरलैंड भी जीता, जानें टी20 वर्ल्ड कप में पहले दिन क्या-क्या हुआ 
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट के दौरान अनिवार्य रूप से कोविड-19 जांच नहीं होगी। अगर कोई खिलाड़ी संक्रमित होता है तो उसके खेलने पर फैसला संबंधित टीम का मेडिकल स्टाफ लेगा। टीम के डॉक्टर यह फैसला लेंगे कि खिलाड़ी को खेलने दिया जाए या नहीं।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: टूर्नामेंट से पहले मिले सभी 16 टीमों के कप्तान, रोहित बोले- भारत-पाक मैच पर बात करने का मतलब नहीं

16 टीमें एक ट्रॉफी के लिए मैदान में उतरेंगी। आठ टीमों को सुपर-12 में सीधे जगह मिली है। वहीं, आठ टीमें पहले दौर में खेलेंगी। वहां दो ग्रुपों में चार-चार टीमों को बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-12 में प्रवेश करेंगी। भारतीय टीम 15 साल बाद टूर्नामेंट को जीतने के लिए उतरेगी। वह पिछली बार 2007 में पहले वर्ल्ड कप के दौरान चैंपियन बनी थी। उसका पहला मुकाबला 23 अक्तूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed