{"_id":"635be45d418ff76b987ab104","slug":"t20-world-cup-2022-after-pakistan-defeat-against-zimbabwe-pakistanis-furious-over-amit-mishra-tweet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: जिम्बाब्वे के खिलाफ PAK की हार के बाद अमित मिश्रा के ट्वीट से भड़के पाकिस्तानी, करियर पर उठाई बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: जिम्बाब्वे के खिलाफ PAK की हार के बाद अमित मिश्रा के ट्वीट से भड़के पाकिस्तानी, करियर पर उठाई बात
Fri, 28 Oct 2022 07:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 28 Oct 2022 07:47 PM IST
सार
भारत के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा ने भी गुरुवार को मैच को लेकर एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा- यह कोई उलटफेर नहीं है। मुक़ाबले में पूरे समय जिम्बाब्वे की ही टीम का दबदबा था। पड़ोसियों के लिए बुरा दिन।
विज्ञापन
अमित मिश्रा ने पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच पर ट्वीट किया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को एक रन से हरा दिया। गुरुवार को पर्थ में खेले गए सुपर-12 राउंड के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने यह उलटफेर किया। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर इस मैच को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। वहीं, शोएब अख्तर, कामरान अकमल और इंजमाम उल हक समेत पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर पाक टीम की खूब आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
It’s not an upset.. It was always Zimbabwe’s match. Bad day for neighbours. 😅 #PAKvsZIM pic.twitter.com/inXGErwqpl
— Amit Mishra (@MishiAmit) October 27, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा ने भी गुरुवार को मैच को लेकर एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा- यह कोई उलटफेर नहीं है। मुक़ाबले में पूरे समय जिम्बाब्वे की ही टीम का दबदबा था। पड़ोसियों के लिए बुरा दिन। अमित मिश्रा के इस ट्वीट का मतलब था कि पाकिस्तान की टीम को तो हारना ही था। इसे उलटफेर नहीं कहना चाहिए। उनके इस ट्वीट पर पाकिस्तान के कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
मोआज नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- चुप कर। वहीं, मोहम्मद नजीब ने ट्वीट किया- करियर में कुछ अच्छा हासिल कर लेते तो इस तरह अटेंशन लेने की जरूरत न पड़ती, बेचारे मिश्रा जी! शकील नाम के एक यूजर ने लिखा- उड़ा लो मजाक। भारत की जीत से ज्यादा तुम लोगों को पाकिस्तान की हार से खुशी मिलती है। पिछले साल अपना हाल देखा था।
आसिफ जुनैद नाम के यूजर ने लिखा- इसने मुझे 1999 वर्ल्ड कप की याद दिला दी, जब जिम्बाब्वे ने भारत को तीन रन से हराया था। वहीं, मोहम्मद याहया नाम के यूजर ने लिखा- घटिया कॉमेडी, दो रुपये आपके हुए। मोहम्मद अतीक आजम नाम के यूजर ने लिखा- बदला हमेशा खुशी देने वाला होता है और हम जल्द बदला लेंगे।
इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम आठ विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 31 रन सीन विलियम्स ने बनाए। उनके अलावा क्रैग इरविन और ब्रैड इवांस ने 19-19 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने तीन और मोहम्मद वसीम जूनियर ने चार विकेट लिए। वहीं, बल्लेबाजी में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 44 रन शान मसूद ने बनाए। मोहम्मद नवाज ने 22 और शादाब खान ने 17 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने तीन और ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिए।
पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने तीन और मोहम्मद वसीम जूनियर ने चार विकेट लिए। वहीं, बल्लेबाजी में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 44 रन शान मसूद ने बनाए। मोहम्मद नवाज ने 22 और शादाब खान ने 17 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने तीन और ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिए।