फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 Australia vs South Africa: AUS v SA LIVE Updates, preview Head to Head stats Prediction Playing11, T20 World Cup Updates; Aaron Finch Kagiso Rabada Quinton De Cock Adam Zampa | AUS Vs SA Match Cricket Updates

AUS vs SA, T20 World Cup 2021: असली टी-20 विश्व कप आज से, पहले खिताब के लिए उतरेंगी दोनों टीमें, वार्नर का फॉर्म चिंता का विषय

Sat, 23 Oct 2021 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 23 Oct 2021 09:00 AM IST
सार

ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और श्रीलंका है। छह टीमों में से टॉप-2 को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 Australia vs South Africa: AUS v SA LIVE Updates, preview Head to Head stats Prediction Playing11, T20 World Cup Updates; Aaron Finch Kagiso Rabada Quinton De Cock Adam Zampa | AUS Vs SA Match Cricket Updates
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप में आज से सुपर-12 मुकाबलों की शुरुआत हो रही है। असली मायने में विश्व का आगाज आज से ही हो रहा है। इससे पहले क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले खेले जा रहे थे। ग्रुप-1 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से अबू धाबी में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अब तक एक भी विश्व कप खिताब नहीं जीत पाईं और पहली बार इस ट्रॉफी को जीतने के अभियान की शुरुआत करेंगी। 
विज्ञापन


ग्रुप-1 में इन दो टीमों के अलावा इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और श्रीलंका है। छह टीमों में से टॉप-2 को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। लिहाजा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों के लिए मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। इस पहले मुकाबले को अपने नाम करके दोनों टीमें शानदार शुरुआत करना चाहेंगी।
विज्ञापन

खराब फॉर्म से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रही है। विश्व कप में आने से पहले उसे बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड ने द्विपक्षीय सीरीज में हराया है। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 13 मैच हारे हैं और सिर्फ पांच मुकाबलों में जीत मिली है। खराब फॉर्म से टूर्नामेंट में आने के बाद कंगारू टीम ने पहले वार्म अप मैच में न्यूजीलैंड को हराया था। हालांकि, दूसरे मैच में उन्हें भारतीय टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उन्हें दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ शानदार खेल दिखाना होगा।

वार्नर का फॉर्म चिंता का विषय
टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर का खराब फॉर्म है। आईपीएल के दूसरे फेज में बेहद खराब बल्लेबाजी करने वाले वार्नर को सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने आराम दे दिया था। उनका खराब फॉर्म विश्व कप से पहले अभ्यास मैचों में भी जारी रही। दो पारियों में उनका स्कोर 0 और 1 रन का रहा। ऑस्ट्रेलियाई टीम को अगर विश्व कप जीतना है तो वार्नर का फॉर्म में आना बेहद जरूरी है। 

मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ पर दारोमदार
इसके अलावा कप्तान एरॉन फिंच, मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोइनिस पर बल्लेबाजी का दारोमदार होगा। मैक्सवेल इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलियाई टीम दो स्पिनर के साथ उतर सकती है। एश्टन एगर और एडम जम्पा पर स्पिन की जिम्मेदारी होगी। वहीं, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड पर तेज गेंदबाजी का जिम्मा होगा। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी टीम शानदार फॉर्म में
दक्षिण अफ्रीका की टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में है और टीम गत चैंपियन वेस्टइंडीज, आयरलैंड और श्रीलंका को द्विपक्षीय सीरीज में हराकर यहां पहुंची है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने दोनों वार्म अप मैचों में भी जीत दर्ज की थी। उन्होंने पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को अभ्यास मैच में शिकस्त दी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला कठिन रहने वाला है।

टीम के अनुभवी बल्लेबाज रसी वान डर डसेन और एडेन मर्कराम शानदार फॉर्म में हैं। डसेन ने पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक जड़ा था। वहीं, मार्कराम ने आईपीएल के दूसरे फेज में यहां शानदार बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा क्विंटन डिकॉक और कप्तान तेम्बा बावुमा पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी।

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी शानदार है। टीम के पास तबरेज शम्सी और केशव महाराज के रूप में दो उपयोगी स्पिनर मौजूद हैं, जिसे वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में जरूर इस्तेमाल करना चाहेगी। इसके अलावा कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्टजे जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो अपनी स्पीड से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका मुकाबला आंकड़ों में
पहली बार दोनों टीमें 2006 में भिड़ी थीं और तब से लेकर अब तक 21 बार टी-20 में आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से 13 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते। वहीं, आठ मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत मिली। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रसी वान डर डसेन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, एनरिक नॉर्टजे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी

पिच एंड कंडीशंस
यह मैच दिन में होना है। तेज धूप और तेज गर्मी से दोनों टीमों को जूझना होगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। विश्व कप में चार क्वालीफायर मुकाबले अबू धाबी में हुए हैं। इनमें से तीन बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो पहले बैटिंग करने वाली टीम ज्यादा मैच जीती है।

दोपहर में मैच होने के कारण गर्मी का प्रभाव रहेगा। पिच में गेंदबाजों के लिए कुछ खास मदद नहीं होगी। बैटिंग करने वाली टीम पिच पर काफी रन जुटा सकती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 170 रनों का स्कोर खड़ा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed