फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T Natarajan passes fitness test, back in dugout before 5th t20i against england

भारत के लिए अच्छी खबर, आखिरी टी-20 से पहले टीम से जुड़े 'यॉर्कर किंग' नटराजन

Thu, 18 Mar 2021 09:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 18 Mar 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
T Natarajan passes fitness test, back in dugout before 5th t20i against england
टी नटराजन - फोटो : twitter@BCCI

टीम इंडिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन फिटनेस टेस्ट पास होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान गुरुवार को टीम से जुड़ गए। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'नटराजन ने यो यो टेस्ट और दो किमी दौड़ सहित सभी अनिवार्य परीक्षण पास कर लिए थे। वह कुछ दिन पहले अहमदाबाद पहुंच गया था लेकिन जैव सुरक्षित वातावरण का हिस्सा नहीं होने के कारण उसे कुछ दिन तक पृथकवास पर रहना पड़ा था।' बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में तीनों प्रारूपों में पदार्पण करने वाले 29 वर्षीय  'यॉर्कर किंग' नटराजन कंधे और घुटने की चोट से परेशान थे, जिसके कारण वह वर्तमान श्रृंखला के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed