{"_id":"5a5a49ca4f1c1bac3f8b4b52","slug":"syed-mushtaq-ali-trophy-seventh-day-played-six-match-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीः ये रहे सातवें दिन खेले गए सभी 6 मुकाबलों के परिणाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीः ये रहे सातवें दिन खेले गए सभी 6 मुकाबलों के परिणाम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सुरेश रैना
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के पांचवें दिन शनिवार को 6 मुकाबले खेले गए। राजकोट में वेस्ट जोन के दो, दिल्ली में नॉर्थ जोन के दो और रायपुर में सेंट्रल जोन के दो मुकाबले खेले गए।
दिन का पहले मुकाबला वेस्ट जोन में गुजरात और सौराष्ट्र के बीच खेला गया। गुजरात ने प्रियांक पांचाल के तूफानी 76 रन की बदौलत सौराष्ट्र को 8 विकेट से मात देने में कामयाब रही। सौराष्ट्र ने विश्वराज जडेजा के 48 रन की पारी की मदद से 133 रन बनाए, जिसे गुजरात ने महज 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।
दूसरे मुकाबले में बड़ौदा ने महाराट्र को 5 विकेट से हराया। महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। उनकी ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 52 और कप्तान राहुल त्रिपाठी ने 30 रन की पारी खेली। 179 के लक्ष्य का पीछा करने उतरे बड़ौदा के बल्लेबाजों ने इसे 2.3 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। बड़ौदा की ओर से कप्तान दीपक डूडा ने 34 गेंदों में 57 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः सैयद मुश्ताक अली टी20: ऋषभ पंत ने खेली धमाकेदार पारी, दिल्ली को दिलाई 8 विकेट से जीत
नॉर्थ जोन में सेना ने हिमाचल प्रदेश को 5 विकेट से हराया। मैच में हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। 200 रन के लक्ष्य को सेना ने 1 ओवर पहले ही हासिल कर लिया। वहीं, इस जोन के दूसरे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने हरियाणा को 4 विकेट से मात दी। हरियाणा की टीम 20 ओवर में सिर्फ 119 रन ही बना सकी, जिसे जम्मू-कश्मीर ने जतिन वाधवान के ताबड़तोड़ 70 रन की नाबाद पारी की बदौलत 18.4 ओवर में हासिल कर लिया।
सेंट्रल जोन में उत्तर प्रदेश ने रेलवे को 7 विकेट से हराया। रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए। इसके जवाब में उत्तर प्रदेश ने इस 133 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में हासिल कर लिया।
इस जोन का दूसरा मैच राजस्थान और विदर्भ के बीच खेला गया, जिसे राजस्थान ने 6 विदर्भ को 6 विकेट से हराया।
विदर्भ ने गणेश सतीश ने 39 रनों की बदौलत 131/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में आदित्य गढ़वाल के 51 रनों की बदौलत राजस्थान ने चार विकेट खोकर 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।