फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant hits 51 runs in just 33 balls in syed mushtaq ali t20

सैयद मुश्ताक अली टी20: ऋषभ पंत ने खेली धमाकेदार पारी, दिल्ली को दिलाई 8 विकेट से जीत

Sat, 13 Jan 2018 07:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant hits 51 runs in just 33 balls in syed mushtaq ali t20
ऋषभ पंत - फोटो : Twitter
सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में दिल्ली के ओपनर ऋषभ पंत ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 154.54 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। पंत ने महज 33 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर पर 8 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


दिल्ली में खेले गए इस मैच में जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 में महज 100 रन ही बना पाई। मैच में जम्मू-कश्मीर की शुरुआत बेहद खराब रही और पावर प्ले में तेजी से रन बनाने की फिराक में 6 ओवर में ही 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान परवेज रसूल (37 रन) ने प्रणव गुप्ता (22) के साथ मिलकर किसी तरह टीम का स्कोर सम्मान जनक तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


दिल्ली के लिए बाएं हाथ के स्पिनर पवन नेगी ने 3 और कप्तान प्रदीप सांगवान-नवदीप सैनी ने 2-2 विकेट लिए।  

जम्मू-कश्मीर के 101 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली की शानदार शुरुआत रही। ओपनर ऋषभ पंत और सार्थक रंजन के बीच 77 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी हुई। जम्मू-कश्मीर की ओर से परवेज रसूल ने 2 विकेट झटके। उन्होंने पंत को 51 और रंजन को 31 रन पर आउट करके चलता किया। दिल्ली ने इस मैच को 12वें ही ओवर में हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः 'भगवान' को ऋषभ पंत में इन दो दिग्गजों की झलक नजर आती है

आपको बता दें कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स ने पंत को रिटेन किया है और जिस फॉर्म में वो इस वक्त दिखाई दे रहे हैं, वो उनके लिए शुभ संकेत हैं साथ ही टीम मैनेजमेंट को अपने इस फैसले पर अब खुशी हो रही होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed