{"_id":"6afb0e98bac3d4f486087152","slug":"syed-mushtaq-ali-trophy-roundup-suryakumar-yadav-rajat-patidar-shine-with-explosive-knocks-up-beat-karnataka-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी राउंडअप: सूर्यकुमार-रजत के शतक, यूपी ने कर्नाटक को हराया; जम्मू-कश्मीर की रोमांचक जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी राउंडअप: सूर्यकुमार-रजत के शतक, यूपी ने कर्नाटक को हराया; जम्मू-कश्मीर की रोमांचक जीत
Mon, 16 Nov 2026 07:39 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:39 PM IST
सार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव (82 रन), रजत पाटीदार (नाबाद 135) और शिवालिक शर्मा (नाबाद 101) ने तूफानी पारियां खेलीं। उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 16 रन, मुंबई ने गुजरात को 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर और जम्मू-कश्मीर ने तमिलनाडु को छह रन से हराया। राजस्थान, सौराष्ट्र, बिहार, उत्तराखंड, विदर्भ, बड़ौदा, हिमाचल प्रदेश और पुदुचेरी ने भी अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव-रजत पाटीदार
- फोटो : ANI
विस्तार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट के कई सितारों ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने महज 48 गेंदों में नाबाद 135 रन ठोककर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। वहीं, उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 16 रन से हराया, जबकि जम्मू-कश्मीर ने रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु को छह रन से शिकस्त दी। राजस्थान, सौराष्ट्र, बिहार, उत्तराखंड, विदर्भ और बड़ौदा ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Trending Videos
सूर्यकुमार की तूफानी पारी, मुंबई ने गुजरात को 10 विकेट शेष रहते हराया
टी20 विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए गुजरात के खिलाफ महज 29 गेंदों में 82 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में सात छक्के और नौ चौके शामिल रहे। मुंबई ने गुजरात के 198 रन के लक्ष्य को महज 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आशुतोष शर्मा (42 रन, 22 गेंद) और विशाल जायसवाल (38 रन, 21 गेंद) की तेजतर्रार पारियों की मदद से 197 रन बनाए। जवाब में सूर्यकुमार ने लगातार दूसरे मुकाबले में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 21 गेंदों में 60 रन बनाए थे। सरफराज खान ने भी 17 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर और अथर्व अंकोलेकर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
रजत पाटीदार का 48 गेंदों में नाबाद 135 रन का धमाका
मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने असम के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 48 गेंदों में नाबाद 135 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 13 छक्के और आठ चौके शामिल रहे। पाटीदार की इस आतिशी पारी की बदौलत मध्य प्रदेश ने 20 ओवर में छह विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवांग कुमार ने भी 61 रन की उपयोगी पारी खेली। जवाब में असम की टीम 17.4 ओवर में महज 119 रन पर सिमट गई। मध्य प्रदेश ने यह मुकाबला 131 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। कुमार कार्तिकेय ने तीन विकेट लेकर असम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 16 रन से दी शिकस्त
उत्तर प्रदेश ने एक रोमांचक मुकाबले में कर्नाटक को 16 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने पांच विकेट पर 204 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज दिव्यांश जोशी ने 34 गेंदों में 65 रन की शानदार पारी खेली, जबकि समीर रिजवी ने 23 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन ही बना सकी। मोहसिन खान ने तीन विकेट झटके, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल ने दो-दो विकेट हासिल किए।
जम्मू-कश्मीर ने तमिलनाडु को छह रन से हराया
इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने तमिलनाडु को छह रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने सात विकेट पर 201 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज क़मरान इकबाल ने 37 गेंदों में 70 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। कप्तान शुभम खजूरिया ने 34 गेंदों में 53 रन बनाए, जबकि अब्दुल समद ने 14 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम ने अमित साठविक के 31 गेंदों में 67 रन और नारायण जगदीशन के 20 गेंदों में 35 रन की मदद से मुकाबले को रोमांचक बना दिया। आर राजकुमार ने भी 10 गेंदों में 24 रन बनाए, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 195 रन ही बना सकी। जम्मू-कश्मीर की ओर से लोन नासिर मुजफ्फर ने तीन विकेट झटके।

सौराष्ट्र ने हरियाणा को छह विकेट से रौंदा
ग्रुप बी के एक अन्य मुकाबले में सौराष्ट्र ने हरियाणा को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन ही बना सकी। यशवर्धन दलाल ने 54 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए। सौराष्ट्र की ओर से कप्तान जयदेव उनादकट ने दो विकेट लिए, जबकि पार्थ भूत और चेतन सकारिया ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए विश्वराज जडेजा ने 23 गेंदों में 46 रन की तूफानी पारी खेली। हरविक देसाई ने 19 गेंदों में 24 रन बनाए। युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट लेकर सौराष्ट्र को मुश्किल में डालने की कोशिश की, लेकिन प्रेरक मांकड़ (नाबाद 28) और रुचित अहीर (नाबाद 21) ने टीम को 13.5 ओवर में जीत दिला दी।
बिहार ने रेलवे को चार विकेट से हराया
बिहार ने रेलवे के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। रेलवे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। जयंत लखन ने 47 रन बनाए। बिहार की ओर से प्रशांत सिंह और सूरज कश्यप ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद इजहार को दो सफलताएं मिलीं। जवाब में आयुष लोहारुका ने 29 गेंदों में 58 रन की विस्फोटक पारी खेलकर बिहार को शानदार शुरुआत दिलाई। उनकी पारी में पांच छक्के और पांच चौके शामिल रहे। बिहार ने 18.2 ओवर में छह विकेट खोकर 141 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

राजस्थान ने डिफेंडिंग चैंपियन झारखंड को 55 रन से हराया
ग्रुप ए में राजस्थान ने मौजूदा चैंपियन झारखंड को 55 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम 19.3 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। कार्तिक शर्मा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि रोहन राजबार ने 35 और मुकुल चौधरी ने 31 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम राजस्थान के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 17.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। मान सुथार ने तीन विकेट और कप्तान दीपक चाहर ने दो विकेट लेकर राजस्थान की जीत सुनिश्चित की।
बड़ौदा के शिवालिक शर्मा का 39 गेंदों में शतक
बड़ौदा ने मिजोरम के खिलाफ आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शिवालिक शर्मा ने महज 39 गेंदों में नाबाद 101 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और 11 छक्के लगाए। शिवालिक ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 39 गेंदों में शतक जड़ दिया। मिजोरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए थे। बड़ौदा ने इस लक्ष्य को महज 10.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
उत्तराखंड ने गोवा को पांच विकेट से हराया
ग्रुप डी के मुकाबले में उत्तराखंड ने गोवा को पांच विकेट से शिकस्त दी। गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 168 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से अभिनव तेजराना ने 36 गेंदों में 76 रन की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि, टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल नहीं रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड ने 18.1 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। आरव महाजन ने 38 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तेजस्वी जायसवाल ने भी 20 गेंदों में 46 रन का योगदान दिया।
विदर्भ ने ओडिशा को आठ विकेट से हराया
जाधवपुर यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में विदर्भ ने ओडिशा को आठ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 161 रन बनाए। गौरव चौधरी ने 28 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। विदर्भ की ओर से नचिकेत भुटे ने चार विकेट झटके। जवाब में विदर्भ के सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे ने 48 गेंदों में 74 रन बनाए, जबकि दानिश मालवर ने 42 गेंदों में नाबाद 67 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 80 गेंदों में 125 रन की साझेदारी हुई। विदर्भ ने 18.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पुदुचेरी और हिमाचल प्रदेश को भी मिली जीत
दिन के अन्य मुकाबलों में हिमाचल प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को आठ रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल ने नौ विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में आंध्र की टीम आठ विकेट पर 150 रन ही बना सकी। आयुष जमवाल ने तीन विकेट लिए। वहीं, पुदुचेरी ने त्रिपुरा को 40 रन से हराया। पुदुचेरी ने भानु आनंद (59) और अमन खान (69) के अर्धशतकों की मदद से 209 रन बनाए। त्रिपुरा की टीम नौ विकेट पर 169 रन ही बना सकी। त्रिपुरा के अनुभवी गेंदबाज मणिशंकर मुरासिंह ने छह विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उनकी टीम को जीत नहीं दिला सके।