फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali T20 trophy Punjab march into the semifinals

Syed Mushtaq Ali T20 trophy: पंजाब सेमीफाइनल में पहुंचा, खिताब नहीं बचा पाया कर्नाटक

Tue, 26 Jan 2021 03:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 26 Jan 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali T20 trophy Punjab march into the semifinals
सिद्धार्थ कॉल - फोटो : बीसीसीआई

मनदीप सिंह की अगुवाई में पंजाब, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया। गत विजेता कर्नाटक को क्वार्टर फाइनल में नौ विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक 20 ओवर भी नहीं खेल पाया और 87 रन पर पूरी टीम सिमट गई। पेसर सिद्धार्थ कॉल ने तीन, अर्शदीप सिंह-संदीप शर्मा और रमनसिंह को 2-2 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (4) के रूप में अभिमन्यू मिथुन ने झटका दिया। बाद में प्रभसिमरन सिंह (49) और मनदीप सिंह (35) ने मिलकर 12.4 ओवर में ही टीम को जीत दिला दी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
 

पंजाब ने एलीट ग्रुप ए में अपने सभी पांचों मैच जीतकर नॉकआउट में जगह बनाई थी जबकि कर्नाटक इस ग्रुप से दूसरे स्थान पर रहने के बावजूद अंतिम आठ में प्रवेश करने में सफल रहा था। पंजाब के युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह शानदार फार्म में चल रहे हैं और इस मैच से पहले वह 277 रन बना चुके थे।


दूसरा क्वार्टर फाइनल पिछले सत्र के उप विजेता तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के बीच होगा। तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन ने अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक 315 रन बनाए हैं। कप्तान दिनेश कार्तिक पर भी काफी दारोमदार होगा। तमिलनाडु के गेंदबाजों ने स्टार स्पिनर आर. अश्विन, यार्कर विशेषज्ञ टी नटराजन और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की अनुपस्थिति में भी शानदार प्रदर्शन किया। लेग स्पिनर एम अश्विन और बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई, लेकिन वह बाबा अपराजित थे जिन्होंने नई गेंद से काफी सफलता हासिल की।


बड़ौदा और हरियाणा तीसरे क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे। बड़ौदा को इस मैच में पांड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल की सेवाएं नहीं मिलेंगी। हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों में जुटे हैं जबकि क्रुणाल अपने पिता के निधन के कारण टूर्नामेंट के बीच से हट गए थे। हरियाणा के पास युजवेंद्र चहल, जयंत यादव और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी हैं, जिससे उसकी टीम बेहतर स्थिति में दिख रही है। चौथा क्वार्टर फाइनल ग्रुप डी से क्वालीफाई करने वाले राजस्थान और प्लेट ग्रुप से शीर्ष पर रहे बिहार के बीच खेला जाएगा।

तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल 27 जनवरी को खेले जाएंगे। मुश्ताक नॉकआउट के मैच सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे जिसको नए सिरे से तैयार किया गया है। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि यहां की पिच कैसा व्यवहार करती है क्योंकि भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी दो टेस्ट मैच इसी मैदान पर खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed