फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Swapnil Patil will plays against team india in world cup 2015

वर्ल्ड कप: धोनी ब्रिगेड को हराने उतरेगा सचिन का 'शिष्य'

Thu, 26 Feb 2015 12:33 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
Swapnil Patil will plays against team india in world cup 2015

हर भारतीय की यही दुआ है कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2015 फतह कर लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बने। लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक शिष्य है जो नहीं चाहता कि वर्ल्ड कप का खिताब भारत एक बार फिर जीते।

विज्ञापन


दरअसल, मुम्बई के ठाणे में जन्में स्वप्निल पाटिल वर्ल्ड कप 2015 में संयुक्त अरब अमीरात ( यूएई ) की ओर से खेल रहे है। 29 साल के स्वप्निल 2006 में मुम्बई से अंडर-14, अंडर-19 और अंडर-22 लेवल भी खेल चुके है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं स्वप्निल ने रणजी ट्रॉफी में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भी खेला है।

भारत के खिलाफ खेलने का नहीं है कोई दबाव

Swapnil Patil will plays against team india in world cup 2015

मुम्बई में रहने वाले स्वप्निल पाटिल के भाई ने एक इंटरव्यू में कहा कि भले ही स्वप्‍निल भारत में जन्मा हो, लेकिन अब वह यूएई की ओर से क्रिकेट खेलता है। इसलिए उसे भारत के खिलाफ मैच खेलने में कोई दबाव नहीं है।

उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को भारत और यूएई के बीच होने वाले मैच में स्वप्‍निल अपनी बेस्ट परफार्मेंस देगा। अब तक 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेल चुके स्वप्‍निल यूएई टीम के विकेटकीपर है।

स्वप्‍निल ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की शुरूआत 2014 में स्कॉटलैंड के खिलाफ की थी। पहले ही मैच में स्वप्‍निल ने नाबाद 99 रन बनाए थे। हालांकि टीम वह मैच हार गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed