फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar yadav may become no one T20 Batsman this week, mohammad rizwan also in race

ICC T20 Rankings: बाबर आजम से नंबर एक का ताज छीन सकते हैं सूर्यकुमार, श्रीलंका के खिलाफ बड़ी पारी की जरूरत

Tue, 06 Sep 2022 10:41 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 10:41 AM IST
सार

सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर टी20 में नंबर एक बल्लेबाज बन सकते हैं। फिलहाल वो तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन बाबर आजम से ज्यादा पीछे नहीं हैं। 
 

विज्ञापन
Suryakumar yadav may become no one T20 Batsman this week, mohammad rizwan also in race
सूर्यकुमार यादव और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें खिताब जीतने के लिए जोर लगा रही हैं। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों के बीच टी20 में बादशाहत हासिल करने की जंग भी चल रही है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम लंबे समय से टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं, लेकिन एशिया कप में उनके खराब प्रदर्शन ने उनकी बादशाहत को खतरे में डाल दिया है। उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और भारत के सूर्यकुमार यादव उनसे पहला स्थान छीन सकते हैं। 
विज्ञापन


सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी20 में शानदार बल्लेबाजी की है और आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। इसी साल वह आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर भी आए थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उनके पास पहले स्थान पर आने का मौका था। हालांकि, सीरीज के आखिरी मैच में उन्हें आराम दिया गया और यादव पहले स्थान पर नहीं आ पाए।
विज्ञापन

Suryakumar yadav may become no one T20 Batsman this week, mohammad rizwan also in race
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में बाबर फ्लॉप
एशिया कप में बाबर आजम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। हालांकि, वे अभी भी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, रिजवान और सूर्यकुमार ने इस टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी की है। रिजवान इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने तीन पारियों में दो अर्धशतक की मदद से 192 रन बनाए हैं। हॉन्गकॉन्ग और भारत के खिलाफ उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली और पहले मैच में भी अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने भारत के खिलाफ 43 रन बनाए थे। 

बाबर आजम इस टूर्नामेंट में संघर्ष करते रहे हैं। तीन पारियों में उन्होंने 10, 9 और 14 का स्कोर बनाया है। सूर्यकुमार यादव भी पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैचों में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए, लेकिन हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 26 गेंद में 68 रन की तूफानी पारी खेली थी और नाबाद लौटे थे। 

क्या हैं मौजूदा हालात?
मौजूदा समय में बाबर आजम के पास 810 रेटिंग प्वाइंट हैं और वे पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद रिजवान के पास 796 और तीसरे स्थान पर काबिज सूर्यकुमार के पास 792 रेटिंग प्वाइंट हैं। बाबर को पीछे छोड़कर टी20 में नंबर एक बल्लेबाज बनने के लिए सूर्यकुमार यादव को 19 रेटिंग प्वाइंट की जरूरत है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में बड़ी पारी खेलकर सूर्यकुमार बुधवार को आने वाली रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज बन सकते हैं। 

बाबर आजम को टी20 का नंबर एक बल्लेबाज बने 1000 से ज्यादा दिन हो चुके हैं। हालांकि, अब सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद रिजवान उनके लिए खतरा बन चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed