{"_id":"6560504db9ed0010de0d4c5d","slug":"suryakumar-yadav-has-highest-strike-rate-while-chasing-in-t20-for-india-leaving-sehwag-pant-behind-ind-vs-aus-2023-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suryakumar Yadav: टी20 में चेज करते हुए सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा, सहवाग-पंत को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Suryakumar Yadav: टी20 में चेज करते हुए सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा, सहवाग-पंत को पीछे छोड़ा
Fri, 24 Nov 2023 01:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:13 PM IST
सार
सूर्यकुमार ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। चार छक्के लगाने के साथ ही टी20 में उनके छक्कों की संख्या 108 हो गई है और वह दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में 10वें नंबर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद में 80 रन की कप्तानी पारी खेली और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 190.48 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अब तक 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह 46.85 की औसत और 173.38 के स्ट्राइक रेट से 1921 रन बना चुके हैं। इनमें तीन शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। 2021 में टी20 डेब्यू के बाद से सूर्या ने इस फॉर्मेट में धमाल मचाया हुआ है। वह फिलहाल इस प्रारूप के नंबर एक बल्लेबाज भी हैं। इतना ही नहीं उनका बल्लेबाजी रिकॉर्ड पहले और साथ-साथ चेज करते हुए भी शानदार है।
विज्ञापन
सूर्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में चेज करते हुए 21 पारियों में 892 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 159.4 का रहा है। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में चेज करते हुए कम से कम 200 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट है। सूर्या ने चेज करते हुए आठ बार 50+ का स्कोर बनाया है। सूर्या ने इस मामले में वीरेंद्र सहवाग, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, केएल राहुल और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। सहवाग ने चेज करते हुए नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 156.9 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए और दूसरे स्थान पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक 50+ का स्कोर बनाया।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में चेज करते हुए सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट वाले भारतीय (कम से कम 200 रन)
टी20 अंतरराष्ट्रीय में चेज करते हुए सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट वाले भारतीय (कम से कम 200 रन)
| बल्लेबाज | पारी | स्ट्राइक रेट | रन | 50+ स्कोर |
| सूर्यकुमार यादव | 21 | 159.4 | 802 | 8 |
| वीरेंद्र सहवाग | 9 | 156.9 | 226 | 1 |
| दिनेश कार्तिक | 20 | 155.4 | 331 | 0 |
| ऋषभ पंत | 21 | 141.6 | 381 | 2 |
| केएल राहुल | 31 | 137.7 | 935 | 9 |
| विराट कोहली | 45 | 136.5 | 1983 | 20 |
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। चार छक्के लगाने के साथ ही टी20 में उनके छक्कों की संख्या 108 हो गई है और वह दुनिया में 10वें नंबर पर पहुंच गए। हालांकि, नंबर तीन या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सूर्या के T20I में छक्कों की संख्या 100 हो गई है। ऐसा उन्होंने 47 पारियों में किया है। नंबर तीन या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ऑयन मॉर्गन के नाम है। उन्होंने 107 पारियों में 120 छक्के लगाए थे।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सूर्यकुमार हर 10.3वें गेंद को छक्के में बदलते हैं। ऐसा करने में वह तीसरे सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। लिस्ट में शीर्ष पर आंद्रे रसेल हैं। वह हर 7.7वें गेंद को छक्के में बदलते हैं, जबकि एविन लुईस 8.7वें गेंद के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बेहतरीन गेंद/सिक्स रेशियो (कम से कम 50 छक्के)
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सूर्यकुमार हर 10.3वें गेंद को छक्के में बदलते हैं। ऐसा करने में वह तीसरे सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। लिस्ट में शीर्ष पर आंद्रे रसेल हैं। वह हर 7.7वें गेंद को छक्के में बदलते हैं, जबकि एविन लुईस 8.7वें गेंद के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बेहतरीन गेंद/सिक्स रेशियो (कम से कम 50 छक्के)
| बल्लेबाज | पारी | छक्के | गेंद / सिक्स |
| आंद्रे रसेल | 57 | 62 | 7.7 |
| एविन लुईस | 52 | 111 | 8.7 |
| सूर्यकुमार यादव | 51 | 108 | 10.3 |
| कॉलिन मुनरो | 62 | 107 | 10.3 |
| क्रिस गेल | 75 | 124 | 11.1 |
| रोवमन पॉवेल | 53 | 70 | 11.1 |
भारत ने विशाखापट्टनम में पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। उसने गुरुवार (23 नवंबर) को मिली इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। ईशान और सूर्या ने 112 रन की साझेदारी की। ईशान ने 39 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदगद से 58 रन की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने भी आठ गेंद में 21 रन की पारी खेली थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ ने 41 गेंद में आठ चौके की मदद से 52 रन की पारी खेली थी। वहीं, जोश इंग्लिस ने 50 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 110 रन की पारी खेली थी। अब दूसरा टी20 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी | पारी | रन | स्ट्राइक रेट | छक्के |
| रोहित शर्मा | 140 | 3853 | 139.24 | 182 |
| मार्टिन गुप्टिल | 118 | 3531 | 135.70 | 173 |
| एरॉन फिंच | 103 | 3120 | 142.53 | 125 |
| क्रिस गेल | 75 | 1899 | 137.50 | 124 |
| पॉल स्टर्लिंग | 130 | 3408 | 135.83 | 123 |
| ऑयन मॉर्गन | 107 | 2458 | 136.17 | 120 |
| जोस बटलर | 100 | 2766 | 144.66 | 117 |
| विराट कोहली | 107 | 4008 | 137.96 | 117 |
| एविन लुईस | 52 | 1465 | 151.97 | 111 |
| सूर्यकुमार यादव | 51 | 1921 | 173.37 | 108 |