{"_id":"67a1a39255007225dd01da41","slug":"suryakumar-yadav-and-shivam-dube-have-been-included-in-mumbai-s-squad-for-their-ranji-trophy-quarterfinal-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे सूर्यकुमार-दुबे, मुंबई टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे सूर्यकुमार-दुबे, मुंबई टीम में शामिल
Tue, 04 Feb 2025 10:50 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:50 AM IST
सार
मुंबई ने मेघालय को पारी और 456 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। एलीट ग्रुप-ए से नॉकआउट में जगह बनाने वाली जम्मू-कश्मीर दूसरी टीम है। पिछले साल अक्तूबर में महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले के लिए सूर्यकुमार मुंबई टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। मुंबई और हरियाणा के बीच आठ फरवरी से मुकाबला होना है। सूर्यकुमार और दुबे हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा थे जिसे भारत ने 4-1 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
Trending Videos
मेघालय को हराकर नॉकआउट में पहुंची थी मुंबई
मुंबई ने मेघालय को पारी और 456 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। एलीट ग्रुप-ए से नॉकआउट में जगह बनाने वाली जम्मू-कश्मीर दूसरी टीम है। पिछले साल अक्तूबर में महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले के लिए सूर्यकुमार मुंबई टीम का हिस्सा थे। वहीं, दुबे जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले गए उस मैच का हिस्सा थे जिसमें भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा तथा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी शामिल थे। मुंबई की टीम यह मैच हार गई थी। मुंबई की टीम हरियाणा के खिलाफ अपना क्वार्टर फाइनल मैच रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। हरियाणा ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा था।

खराब फॉर्म में चल रहे हैं सूर्यकुमार
सूर्यकुमार इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। कप्तान के तौर पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था, लेकिन बल्लेबाजी में वह प्रभावित नहीं कर सके थे। पांच मैचों में उन्होंने 5.60 के औसत से 28 रन बनाए। सूर्यकुमार इस दौरान दो मैचों में खाता भी नहीं खोल सके थे। मुंबई ने हर्ष तन्ना के रूप में अपनी टीम में एक नया चेहरा भी शामिल किया है। हर्ष ने अभी तक चार लिस्ट ए मैच खेले हैं।

मुंबई की टीम इस प्रकार है...
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान , मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना।