{"_id":"662645d55bec8212b00cf02a","slug":"suresh-raina-subtle-dig-at-rcb-dc-pbks-says-teams-who-party-haven-t-won-ipl-yet-ipl-2024-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'जो टीमें पार्टी करती हैं, वे खिताब नहीं जीत सकी हैं', सुरेश रैना का बेंगलुरु-दिल्ली और पंजाब पर तंज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'जो टीमें पार्टी करती हैं, वे खिताब नहीं जीत सकी हैं', सुरेश रैना का बेंगलुरु-दिल्ली और पंजाब पर तंज
Mon, 22 Apr 2024 04:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:41 PM IST
सार
आईपीएल में मौजूदा 10 टीमों में से रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ही पहले सीजन से खेल रही हैं और अब तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 2022 में आईपीएल में शामिल हुई थी।
विज्ञापन
कोहली, रैना और पंत
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। रैना ने अपने आईपीएल करियर का अधिकांश समय सीएसके के साथ बिताया। उन्होंने इस टी20 लीग में सीएसके के साथ चार बार सफलता का स्वाद चखा है। चेन्नई की टीम हर संस्करण में मजबूत मानी जाती है। इसके अलावा टीम के अंदर शानदार प्रबंधन से खिलाड़ियों को काफी फायदा पहुंचता है। कई नियम लागू किए गए हैं, जिनमें से एक देर तक पार्टी नहीं करने का नियम शामिल है। आईपीएल में मौजूदा 10 टीमों में से रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ही पहले सीजन से खेल रही हैं और अब तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 2022 में आईपीएल में शामिल हुई थी।
विज्ञापन
सुरेश रैना
- फोटो : IPL
रैना ने एक इंटरव्यू में उन फ्रेंचाइजियों पर निशाना साधा जिन्होंने अभी तक आईपीएल नहीं जीता है। उन्होंने कहा कि केवल वही (लीग) टीमें लीग नहीं जीती हैं जिन्हें पार्टी करने की आदत है। रैना ने कहा, 'चेन्नई ने कभी अलग रुख नहीं अपनाया। यही कारण है कि वे सबसे सफल रहे हैं। पार्टी करने वाली दो तीन टीमें अभी तक आईपीएल नहीं जीत पाई हैं।
हालांकि, जब उनसे साफ साफ पूछा गया कि क्या उनके कहने का मतलब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है? इस पर रैना ने कहा- नहीं, कुछ टीमें हैं जो नहीं जीती हैं। उन्होंने शानदार पार्टी की होगी। गांगुली ने कहा, 'हम (सीएसके) ऐसा नहीं कर पाए। यही कारण है कि हमारे पास पांच आईपीएल ट्रॉफी और दो चैंपियंस लीग ट्रॉफी हैं। मुंबई इंडियंस ने भी पांच ट्राफियां जीती हैं।'

सैम करन और फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : IPL/BCCI
रैना ने कुछ फ्रेंचाइजी के मैनेजमेंट पर भी निशाना साधा जहां देर रात तक पार्टियां होती हैं। भारत के पूर्व स्टार ने यह कहने में संकोच नहीं किया कि इस तरह के ट्रेंड के साथ एक टीम आईपीएल कैसे जीत सकती है। उन्होंने कहा, 'अगर आप देर रात तक पार्टी करते हैं, तो आप सुबह कैसे खेलेंगे? वह भी मई-जून की गर्मी में? अगर आपने पूरी रात पार्टी की है तो आप दोपहर के खेल कैसे खेलेंगे?
रैना ने कहा- 'सीएसके की पूरी टीम देर रात तक पार्टी नहीं करने के बारे में विशेष ध्यान रखती थी। हम भी भारत के लिए खेल रहे हैं, हमें चीजों का ध्यान रखना होता है। अगर मैं अच्छा नहीं खेलूंगा तो मेरा कप्तान मुझे क्यों चुनेगा। हालांकि, अब मैं मुक्त हूं, मैं रिटायर हो गया हूं। हम पार्टी कर सकते हैं।' आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में से एक रैना आईपीएल 2024 में कमेंटेटर के रूप में अपने करियर का आनंद ले रहे हैं।