{"_id":"6354fd2102c3d96c87459dd0","slug":"suresh-raina-prediction-comes-true-for-babar-azam-and-arshdeep-singh-in-ind-vs-pak-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: बाबर आजम को लेकर सच हुई सुरेश रैना की भविष्यवाणी, जानें भारतीय दिग्गज ने क्या कहा था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: बाबर आजम को लेकर सच हुई सुरेश रैना की भविष्यवाणी, जानें भारतीय दिग्गज ने क्या कहा था
Sun, 23 Oct 2022 02:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:06 PM IST
सार
सुरेश रैना ने भारत और पाकिस्तान में बाबर आजम को लेकर कहा था कि अर्शदीप उन्हें आउट करेंगे और इस मैच में अर्शदीप ने अपनी पहली ही गेंद पर बाबर को आउट कर दिया।
विज्ञापन
सुरेश रैना (बाएं) बाबर को आउट करने के बाद अर्शदीप (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है और पहले ही मैच में सुरेश रैना की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। रैना ने मैच से पहले कहा था कि अर्शदीप बाबर आजम को आउट करेंगे और उन्होंने इस मैच में अपनी पहली गेंद पर ही रैना की भविष्यवाणी सच साबित कर दी। उन्होंने अंदर आती गेंद पर बाबर आजम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। बाबर पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए और अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। टीम इंडिया इस बार इसका बदला भी लेना चाहेगी।
विज्ञापन
पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। टीम इंडिया इस बार इसका बदला भी लेना चाहेगी।
IND vs PAK T20 Live: अर्शदीप का डबल धमाका, बाबर के बाद रिजवान को भी किया आउट
विज्ञापन
क्या बोले थे रैना?
एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए सुरेश रैना ने बाबर की खूब तारीफ करते हुए कहा था- बाबर अच्छे कप्तान और वास्तव में अच्छे क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उम्मीद है कि जब वह हमारे खिलाफ खेलने आएंगे तो अर्शदीप सिंह उन्हें आउट कर देंगे।
पिछले महीने एशिया कप में दो मुकाबलों में एक-दूसरे का सामना करने के बाद इस साल यह तीसरी बार होगा जब दोनों टीमें टी20 मैच में आमने-सामने हैं। बाबर ने अर्शदीप के खिलाफ तीन पारियों में छह रन बनाए हैं, जिसमें एक चौका और चार डॉट बॉल शामिल हैं। वह एक बार अर्शदीप का शिकार बन चुके हैं। हालांकि, बाबर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ कुछ कमजोरियां दिखाई हैं। वह पिछले दो वर्षों में टी20 क्रिकेट में 13 बार बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ आउट हुए हैं।