फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK T20: विराट ने दिया दिवाली का तोहफा, भारत ने पाकिस्तान से लिया बदला, चार विकेट से हराया

Sun, 23 Oct 2022 06:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Sun, 23 Oct 2022 06:38 PM IST
खास बातें

India vs Pakistan T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया। ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें करीब एक लाख दर्शकों के सामने खेल रही थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने आखिरी गेंद पर छह विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।

भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें:

IND vs PAK: मैच से पहले फैंस की मस्ती, राष्ट्रगान के दौरान रोहित भावुक, भारत-पाक मैच में रंगा मेलबर्न
IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो
IND vs PAK: अर्शदीप ने लिया बदला, खराब प्रदर्शन पर लोगों ने कहा था 'खालिस्तानी', अब पाकिस्तान पर बरपाया कहर

विज्ञापन
IND Vs PAK T20 Live Cricket Score: T20 World Cup India Vs Pakistan T20 Match Scorecard News Updates in Hindi
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:25 PM, 23-Oct-2022

भारत ने पाकिस्तान से लिया बदला

भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने भारतीय फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया है। उन्होंने इस मैच में  53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली। 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने एक वक्त 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 78 गेंदों में 113 रन की साझेदारी निभाई। आखिरी पांच ओवर में भारत को जीत के लिए 60 रन की जरूरत थी। 16वें ओवर में छह रन बने और इसके बाद 17वें ओवर में छह रन बने।

18वें ओवर में कोहली ने गियर बदला और शाहीन अफरीदी के ओवर में तीन चौके लगाए। 18वें ओवर में भारत ने 17 रन बटोरे। आखिरी दो ओवर में टीम इंडिया को 31 रन चाहिए थे। 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कोहली ने दो छक्के लगाए। उस ओवर में हारिस रऊफ गेंदबाजी कर रहे थे।

आखिरी ओवर में भारत को 16 रन की जरूरत थी। मोहम्मद नवाज गेंदबाजी के लिए आए और पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा। हार्दिक 37 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए। 

चौथी गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया। अंपायर ने हाइट की वजह से इसे नो बॉल दिया। इसके बाद नवाज ने फ्री हिट में वाइड बॉल डाली। चौथी गेंद पर कोहली ने बाई में तीन रन लिए। पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए। वह एक रन बना सके। आखिरी गेंद पर नवाज ने पहले वाइड बॉल फेंकी और इसके बाद अश्विन ने एक रन लेकर मैच जिता दिया।

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। तब टीम के कप्तान विराट कोहली थे।
04:50 PM, 23-Oct-2022

IND vs PAK Live: भारत को 60 रन की जरूरत

15 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब 30 गेंदों में 60 रन की जरूरत है। फिलहाल हार्दिक पांड्या 25 गेंदों में 32 रन और विराट कोहली 37 गेंदों में 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को अब प्रति ओवर 12 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
04:42 PM, 23-Oct-2022

IND vs PAK Live: भारत को 77 रन की जरूरत

भारत ने 13 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 83 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या 21 गेंदों में 29 रन और विराट कोहली 29 गेंदों में 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को अब 42 गेंदों में 77 रन की जरूरत है।
04:39 PM, 23-Oct-2022

IND vs PAK Live: भारत को 86 रन की जरूरत

12वें ओवर में भारत ने चार विकेट गंवाकर 74 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या 18 गेंदों में 26 रन और विराट कोहली 26 गेंदों में 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मोहम्मद नवाज 12वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और 20 रन लुटाए। उनके ओवर में हार्दिक ने दो और कोहली ने एक छक्का लगाया। भारत को 48 गेंदों में 86 रन की जरूरत है।
04:28 PM, 23-Oct-2022

IND vs PAK Live: भारत को 60 गेंदों में 115 रन की जरूरत

भारत ने 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या 11 गेंदों में सात रन और विराट कोहली 21 गेंदों में 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को 60 गेंदों में 115 रन की जरूरत है।
04:24 PM, 23-Oct-2022

IND vs PAK Live: भारत को 119 रन की जरूरत

नौ ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 41 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 19 गेंदों में 11 रन और हार्दिक पांड्या सात गेंदों में चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को 66 गेंदों में 119 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:19 PM, 23-Oct-2022

IND vs PAK Live: मुश्किल में भारतीय टीम

सात ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या और विराट कोहली क्रीज पर हैं। अब तक टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही है। राहुल चार रन और रोहित चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी 15 रन बनाकर आउट हुए। सातवें ओवर में अक्षर दो रन बनाकर रन आउट हुए। 
03:57 PM, 23-Oct-2022

IND vs PAK Live: राहुल के बाद रोहित भी आउट

चौथे ओवर में 10 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा सात गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हारिस रऊफ ने स्लिप में इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। इससे पहले दूसरे ओवर में केएल राहुल को नसीम शाह ने बोल्ड किया था। राहुल चार रन बना सके थे। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 17 रन है।
03:49 PM, 23-Oct-2022

IND vs PAK Live: भारत को पहला झटका

भारतीय पारी के दूसरे ओवर में टीम को पहला झटका लगा। केएल राहुल चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नसीम शाह ने आउट किया। नसीम की गेंद पर उन्होंने डिफेंसिव स्ट्रोक लगाया, लेकिन गेंद उनके बल्ले के बाद बैटिंग पैड पर लगकर विकेट पर जा लगी। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर सात रन है। फिलहाल विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं।
03:45 PM, 23-Oct-2022

IND vs PAK Live: एक ओवर के बाद भारत 5/0

एक ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए पांच रन बना लिए हैं। फिलहाल ओपनर्स रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर हैं। पहले ओवर में शाहीन अफरीदी गेंदबाजी के लिए और उन्होंने पहली ही गेंद इनस्विंगिंग यॉर्कर फेंकी, जिसपर राहुल बच गए थे।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed