{"_id":"6354f59a34e2233d146b3a6c","slug":"ind-vs-pak-rohit-sharma-gets-emotional-during-the-national-anthem-in-melbourne-tears-pour-from-his-eyes-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो
Sun, 23 Oct 2022 01:51 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:51 PM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा भावुक नजर आए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जोश में दिखे। वहीं, कप्तान रोहित भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक गए। रोहित ने किसी तरह अपनी भावनाओं पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। भारत ने प्लेइंग-11 में रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया है। युजवेंद्र चहल इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। हर्षल पटेल को भी टीम में नहीं रखा गया है। दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम में फखर जमां नहीं हैं।
IND vs PAK LIVE: यहां लाइव मैच के बारे में पढ़ें
भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली शीर्ष क्रम में हैं। मध्यक्रम की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक के ऊपर है। कार्तिक के साथ अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के ऊपर निचले क्रम में रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को अर्शदीप सिंह का साथ मिलेगा। अश्विन और अक्षर पटेल स्पिन का जादू दिखाएंगे। हार्दिक चौथे तेज गेंदबाज होंगे।
भारत की प्लेइंग-11:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ, नसीम शाह।
भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली शीर्ष क्रम में हैं। मध्यक्रम की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक के ऊपर है। कार्तिक के साथ अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के ऊपर निचले क्रम में रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को अर्शदीप सिंह का साथ मिलेगा। अश्विन और अक्षर पटेल स्पिन का जादू दिखाएंगे। हार्दिक चौथे तेज गेंदबाज होंगे।
IND vs PAK T20: भारत के कप्तान कोच सब बदले तो पाकिस्तान में पांच बदलाव, जानें 2021 से कितनी बदलीं दोनों टीमें
भारत की प्लेइंग-11:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11