{"_id":"61ff8bcf4210b00a8b45aa5d","slug":"suresh-raina-father-lost-battel-with-cancer-dies-at-ghaziabad-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suresh Raina Father Demise: कैंसर के खिलाफ जंग हारे सुरेश रैना के पिता, गाजियाबाद के घर में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Suresh Raina Father Demise: कैंसर के खिलाफ जंग हारे सुरेश रैना के पिता, गाजियाबाद के घर में ली अंतिम सांस
Sun, 06 Feb 2022 02:27 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:27 PM IST
सार
रैना के पिता त्रिलोकचंद ने गाजियाबाद में अपने घर में अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। रैना के पिता को बम बनाने में महारत हासिल थी। वो ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करते थे।
विज्ञापन
सुरेश रैना और उनके पिता त्रिलोक चंद रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरैश रैना के पिता त्रिलोक चंद रैना का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने गाजियाबाद में अपने घर में ही अंतिम सांस ली। त्रिलोक चंद कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। पिछले साल दिसंबर के महीने में उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। इसके बाद थह जनवरी को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। त्रिलोक चंद रैना भारतीय सेना का हिस्सा रहे थे और उन्हें बम बनाने में महारत हासिल थी।
रैना लंबे समय से अपने पिता के साथ घर में ही रह रहे थे और पिता की सेवा कर रहे थे। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर उन्होंने शोक जताया था। इसके बाद ही उनके ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा और उनके पिता भी उनका साथ छोड़कर चले गए।
कश्मीर से गाजियाबाद आया परिवार
सुरेश रैना का परिवार मूल रूप से जम्मू और कश्मीर के रैनावारी गांव का रहने वाला है, लेकिन 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों की हत्या के बाद सुरेश रैना के दादा जी ने गांव छोड़ दिया था। रैना के पिता आर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करते थे। रैना के अलावा उनके एक बेटा दिनेश (जो रैना से बड़े हैं) हैं। रैना की दो बहनें भी हैं।
विज्ञापन
आईपीएल ऑक्शन में शामिल होंगे रैना
सुरेश रैना की बात करें तो वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, वो आईपीएल खेल रहे हैं। रैना आईपीएल में अब तक चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेले थे, लेकिन इस बार चेन्नई की टीम ने उन्हें रीटेन नहीं किया है। रैना 12 और 13 फरवरी को होने वाले मेगा ऑक्शन का हिस्सा होंगे। उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। हालांकि, उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कोई भी टीम उन पर दो करोड़ की बोली लगाने से पहले सोचेगी, लेकिन उनका नाम और पिछला रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें खरीददार मिल सकता है।