फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh Raina bold prediction about MS Dhoni Playing in IPL 2024

MS Dhoni: आईपीएल 2024 में भी खेल सकते हैं धोनी, सुरेश रैना ने दिए संकेत, जानें क्या कहा?

Thu, 16 Mar 2023 04:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 04:48 PM IST
सार

सुरेश रैना आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि धोनी आईपीएल 2024 में भी खेल सकते हैं। धोनी पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि उनका आखिरी मैच चेन्नई के मैदान पर होगा। 
 

विज्ञापन
Suresh Raina bold prediction about MS Dhoni Playing in IPL 2024
सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आईपीएल में खेल रहे हैं। 41 साल के धोनी आईपीएल 2023 में भी चेन्नई की कप्तानी करेंगे और वह तैयारी में जुटे हुए हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी के संन्यास के बाद आईपीएल से भी उनके संन्यास की बातें जोरों पर हैं। पिछले सीजन धोनी ने अपनी टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और जडेजा को सीएसके की कमान सौंपी गई थी। हालांकि, जडेजा कप्तानी का दबाव नहीं झेल सके और बीच में ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद धोनी फिर से टीम के कप्तान बन गए। 
विज्ञापन


जब धोनी ने जडेजा को कप्तान बनाया था तो ऐसा माना जा रहा था कि वह अपने संन्यास की तैयारी कर रहे हैं और बतौर कप्तान जडेजा को तैयार करके वह संन्यास ले लेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी धोनी ने संन्यास लेने से पहले विराट कोहली को बतौर कप्तान तैयार किया था। हालांकि, आईपीएल में ऐसा नहीं हुआ और धोनी अभी भी खेल रहे हैं।
विज्ञापन

धोनी पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि उनके जीवन का आखिरी मैच चेन्नई के मैदान पर घरेलू फैंस के बीच होगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं साफ किया है वह कब संन्यास लेंगे। उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए यह साफ है जल्द ही उन्हें क्रिकेट को अलविदा कहना होगा। हालांकि, सुरेश रैना की सोच इस मामले में काफी अलग है। रैना का मानना है कि धोनी आईपीएल 2024 भी खेल सकते हैं। 

लीजेंड लीग क्रिकेट में खेल रहे सुरेश रैना से जब धोनी के आईपीएल 2024 में खेलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि काश वह ऐसा कर पाएं, लेकिन हमें देखना होगा कि वह क्या फैसला करते हैं। क्या पता वह अगले साल भी आईपीएल खेलें।

रैना ने कहा "वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और फिट दिख रहे हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि इस साल उसका प्रदर्शन कैसा रहता है। यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि उनके और रायडू ने एक साल से टूर्नामेंट नहीं खेला है। मुझे लगता है कि टीम काफी मजबूत है, काफी युवा खिलाड़ी टीम में शामिल हो रहे हैं। गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, जड्डू, स्टोक्स, दीपक चाहर... और उस टीम में अधिक युवा खिलाड़ी हैं। देखते हैं कि वे कैसे खेलते हैं।'

कई क्रिकेटरों ने आरोप लगाया है कि धोनी आम तौर पर फोन नहीं उठाते हैं, लेकिन रैना ने कहा कि वे संपर्क में रहते हैं। इसके साथ ही रैना ने कहा कि अभ्यास के दौरान धोनी जो मेहनत करते हैं वह शानदार है। रैना ने कहा "वह फोन उठाते हैं, हम संपर्क में रहते हैं। हां... जमके अभ्यास कर रहे हैं, आपने उसके वीडियो देखे होंगे। जिस तरह से वह बड़े शॉट खेल रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा करेंगे और उन्हें जीत दिलाएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed